फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तबीयत की वजह से संजय दत्त ने ब्रेक लेने का किया एलान, लिखा- 'जल्द लौटूंगा'

Tue, 11 Aug 2020 07:56 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
संजय दत्त - फोटो : सोशल मीडिया
संजय दत्त स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों के चलते अस्पताल में भर्ती हुए थे। सोमवार को उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। घर लौटने के बाद संजय दत्त ने वर्क फ्रंट को लेकर बड़ा एलान किया है। उन्होंने यह जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी है।
विज्ञापन

2 of 5
संजय दत्त - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, संजय दत्त स्वास्थ्य की वजह से कुछ समय के लिए काम से ब्रेक ले रहे हैं। साथ ही उन्होंने सभी से अनुरोध किया कि वो किसी भी तरह की अफवाहें नहीं फैलाएं। वो जल्द ही काम पर लौटेंगे। संजय दत्त पूरी तरह फिट होकर फिर काम पर लौटना चाहते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
संजय दत्त - फोटो : सोशल मीडिया
संजय दत्त ने लिखा, 'हैलो दोस्तो, मैं मेडिकल ट्रीटमेंट के चलते अपने काम से कुछ समय का ब्रेक ले रहा हूं। मेरा परिवार और मेरे दोस्त मेरे साथ हैं। मैं अपने शुभचिंतकों से कहना चाहता हूं कि वो परेशान ना हों और कुछ भी बेवजह अफवाहें ना फैलाएं। आपके प्यार और दुआओं से मैं जल्द लौटूंगा।'
 

4 of 5
संजय दत्त - फोटो : सोशल मीडिया
याद दिला दें कि आठ अगस्त को सांस लेने में दिक्कत के बाद संजय दत्त मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हुए थे। दो दिन बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिली थी। संजय दत्त जब अस्पताल में भर्ती हुए तो उनका कोविड 19 टेस्ट कराया गया था जो कि निगेटिव निकला था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
संजय दत्त, शमशेरा - फोटो : ट्विटर
बता दें कि संजय दत्त की तबीयत ठीक न होने की वजह से यशराज बैनर के तले बन रही फिल्म 'शमशेरा' की शूटिंग को फिलहाल के लिए टाल दिया गया है। फिल्म का अंतिम शेड्यूल ही बचा है लेकिन अब यह पूरा तभी किया जाएगा जब संजय की तबीयत दुरुस्त हो जाएगी। अनलॉक के बाद इस फिल्म की शूटिंग को पूरा करने का खाका तैयार किया गया था। फिल्म में काम करने वाले सभी कलाकार भी तैयार थे और जिस स्टूडियो में शूटिंग होनी है उसे भी तैयार कर दिया गया था लेकिन अब शूटिंग नहीं होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें