बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'बॉब बिस्वास' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म की शूटिंग कोलकाता में चल रही है। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन के साथ अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। 'बॉब बिस्वास' का रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और सुजॉय घोष की बाउंड स्क्रिप्ट प्रोडक्शन के बैनर तले निर्माण किया जा रहा है, लेकिन ये फिल्म विवादों में आ गई है। फिल्म 'बॉब बिस्वास' पर एनजीटी के आदेश का उल्लंघन करने का आरोप है।