फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Abhishek Bachchan Birthday: स्टार किड होने के बावजूद अभिषेक बच्चन फिल्मों में आने से पहले किया करते थे ये काम

Sat, 05 Feb 2022 08:57 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अभिषेक बच्चन - फोटो : Social Media
अमिताभ बच्चन के लाडले अभिषेक बच्चन आज यानी 5 फरवरी को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करते हैं। स्टार किड होने के बावजूद उनके लिए इंडस्ट्री में राहें आसान नहीं थीं। एक बाद एक फिल्में फ्लॉप होने के बाद भी अभिषेक ने हार नहीं मानी और आगे बढ़ते गए। आखिरकार अभिषेक अपनी पहचान बनाने में सफल रहे लेकिन क्या आपको पता है कि सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के बेटे होने के बावजूद अभिषेक बच्चन फिल्मों में आने से पहले भी काम किया करते थे। आइए जन्मदिन के मौके पर जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें।
विज्ञापन

2 of 5
Abhishek Bachchan
बीमा एजेंट का काम करते थे अभिषेक बच्चन
एक्टर अभिषेक बच्चन बॉलीवुड में आने से पहले बीमा एजेंट का काम किया करते थे, लेकिन बाद में उन्होंने बॉलीवुड में आने का मन बना लिया। एक एक्टर होने के साथ ही अभिषेक एक अच्छे सिंगर भी हैं। उन्होंने साल 2005 में रिलीज हुई ब्लफमास्टर में भी एक गाना गया था इसके अलावा वह रैप भी गाते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
abhishek bachchan - फोटो : इंस्टाग्राम
जब फ्लॉप हुई अभिषेक की फिल्में-
अभिषेक  बच्चन ने साल 2000 में फिल्म रिफ्यूजी से बॉलीवुड में कदम रखा था, लेकिन ये फिल्म फ्लॉप हो गई। इसके बाद उनके लिए फिल्मों में करियर बनाना आसान नहीं रहा। चार सालों में अभिषेक के खाते में ज्यादातर फ्लॉप फिल्में ही आईं। इतनी असफलता मिलने के बावजूद अभिषेक घबराए नहीं और चैलेंजिंग रोल लेने के लिए भी पीछे नहीं हटे। उन्होंने युवा और गुरु जैसी फिल्मों में की जिसमें अलग-अलग किरदार निभाकर अपने अभिनय का लोहा मनवाया। हाल ही में आई उनकी फिल्म बॉब बिस्वास में तो लोग अभिषेक में आए बदलाव को देखते ही रह गए थे।

4 of 5
अभिषेक बच्चन - फोटो : amar ujala, mumbai
बर्थ सर्टिफेकट में लिखा है ये नाम-
अभिषेक बच्चन के बर्थ सर्टिफिकेट में उनका नाम बहुत ही रोचक है। जी हां अमिताभ के लाडले का नाम बर्थ सर्टिफिकेट में 'बाबा बच्चन' लिखा है। उनके बचपन का एक और किस्सा है कि अभिषेक जब छोटे थे तो खेल-खेल में एक डांस स्टेप किया करते थे। कहा जाता है कि फिल्म डॉन में खइके पान बनारस वाला गाने में वही डांस स्टेप लिया गया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
अगर बात करें पर्सनल लाइफ की तो ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन बॉलीवुड में एक आदर्श कपल माने जाते हैं। जहां ऐश्वर्या हमेशा से हिट अभिनेत्री रही हैं तो वहीं अभिषेक ने बहुत मुश्किल से मुकाम पाया है, लेकिन फिर भी उनके बीच कभी अनबन की खबरें सामने नहीं आईं। अभिषेक और ऐश्वर्या साल 2007 में शादी के बंधन में बंधे थे। अभिषेक का करियर भले ही उतार-चढ़ाव भरा रहा हो लेकिन अपने पर्सनल लाइफ में अभिषेक खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं। उनकी एक बेटी आराध्या बच्चन है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें