हाल ही में टेलीविजन के चर्चित और विवादित रियलिटी शो बिग बॉस के 15वें सीजन में नजर आईं अभिनेत्री शमिता शेट्टी जल्द ही शादी कर सकती हैं। हाल ही में अपना 43वां जन्मदिन मनाने वाले एक्ट्रेस ने शादी के बारे में अपनी योजना पर खुलकर बातचीत की। बीते कुछ समय से मनोरंजन जगत में लगातार शादियों का दौर शुरू है। फिल्मी जगत से लेकर टीवी की दुनिया तक के कई स्टार कपल शादी के बंधन में बंध चुके हैं। इसी बीच अब शादी के माहौल में शमिता शेट्टी ने भी शादी करने का मन बना लिया है। एक्ट्रेस ने इस बारे में हाल ही में एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि वह दुल्हन बनने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
अपने शानदार गेम लोगों का दिल जीतने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री शमिता शेट्टी बीते कई समय से अभिनेता राकेश बापट के साथ अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में हैं। दरअसल, शमिता बिग बॉस 15 से पहले बिग बॉस ओटीटी में भी नजर आ चुकी हैं। राकेश बापट भी बिग बॉस ओटीटी का हिस्सा रहे थे। शमिता और राकेश की मुलाकात इसी रियलिटी शो के दौरान हुई, जिसके बाद दोनों की यह मुलाकात प्यार में बदल गई।