फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंगना रनौत विवाद में कूदे अभिजीत भट्टाचार्य, खान अभिनेताओं सहित अजय देवगन पर साधा निशाना

Thu, 10 Sep 2020 12:15 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अभिजीत भट्टाचार्य - फोटो : instagram/abhijeetbhattacharya
कंगना रनौत के ऑफिस पर बुलडोजर चलने के बाद विवाद और बढ़ गया है। अभी तक कंगना, शिवसेना नेता संजय राउत पर निशाना साधती आ रही थीं लेकिन अब उन्होंने सीधे मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर हमला बोला है। बीएमसी की कार्रवाई के बाद बॉलीवुड के कई सितारों ने कंगना का समर्थन किया है। इस बीच गायक अभिजीत भट्टाचार्य ने कंगना रनौत का पक्ष लेते हुए बॉलीवुड के अन्य बड़े नामों पर निशाना साधा है।
विज्ञापन

2 of 5
सुशांत सिंह राजपूत और कंगना रनौत - फोटो : instagram/sushantsinghrajput, kanganaranaut
अभिजीत भट्टाचार्य ने सलमान खान, शाहरुख खान, अजय देवगन पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा- 'सलमान खान, सूरज पंचोली को बचाते हैं तो वो पब्लिसिटी स्टंट नहीं है। अजय देवगन, संजय दत्त का समर्थन करते हैं तो वो पब्लिसिटी स्टंट नहीं है। शाहरुख खान, प्रियंका चोपड़ा का बचाव करते हैं तो वो पब्लिसिटी स्टंट नहीं है लेकिन कंगना रनौत अगर सुशांत सिंह राजपूत का समर्थन कर रही हैं तो वो पब्लिसिटी स्टंट है, ओके।'

 
विज्ञापन

3 of 5
शाहरुख खान - फोटो : instagram/iamsrk
ये पहली बार नहीं है जब अभिजीत भट्टाचार्य ने खुलकर बॉलीवुड के इन बड़े नामों के खिलाफ हमला बोला हो। इससे पहले भी वो शाहरुख खान और सलमान खान पर बयानबाजी करते आए हैं। अब जब कंगना रनौत का मामला गरमाया हुआ है तो उन्होंने एक बार फिर से शाहरुख खान और सलमान खान को आड़े हाथों लिया है।

4 of 5
कंगना रनौत के ऑफिस की अंदर की तस्वीरें - फोटो : instagram/team_kanganaranaut
बता दें कि बीएमसी की कार्रवाई के बाद कंगना रनौत ने अपने एक वीडियो साझा किया था। वीडियो में कंगना ने उद्धव के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कंगना रनौत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कंगना कहती हैं, 'बीते 24 घंटे में मेरा ऑफिस अचानक अवैध घोषित कर दिया गया। उन्होंने मेरे ऑफिस के फर्नीचर सहित अंदर सब चीजों को नष्ट कर दिया और अब मुझे धमकियां मिल रही हैं कि वे मेरे घर आएंगे और इसे भी तोड़ देंगे।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें