फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंकिता लोखंडे ने किया कंगना रनौत का समर्थन, तस्वीर साझा कर लिखी ये बात

Wed, 09 Sep 2020 11:14 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रनौत, अंकिता लोखंडे - फोटो : instagram/lokhandeankita
सुशांत सिंह राजपूत केस के वक्त से ही कंगना रनौत चर्चा में बनी हुई हैं। उन्होंने महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साधा और शिवसेना नेता संजय राउत से उनकी जुबानी जंग भी हुई। इस बीच बीएमसी ने कंगना के मुंबई स्थित उनके दफ्तर पर बुलडोजर चला दिया, जिसके बाद कई सितारों ने अभिनेत्री का समर्थन किया।
विज्ञापन

2 of 5
कंगना रनौत - फोटो : instagram/lokhandeankita

अभिनेत्री अंकिता लोखंडे ने कंगना रनौत का समर्थन करते हुए एक पोस्ट लिखा। अंकिता ने अपने इंस्टाग्राम पर कंगना की फिल्म मणिकर्णिका से रानी लक्ष्मीबाई का उनका लुक साझा किया और उन्हें बहादुर बताया है। गौरतलब है कि मणिकर्णिका में अंकिता लोखंडे ने भी काम किया है।

विज्ञापन

3 of 5
कंगना रनौत - फोटो : PTI
अंकिता ने कैप्शन में कंगना के लिए लिखा- 'बहादुर दिल वाली। बहुत सारा प्यार और ताकत मिले तुम्हें।' बता दें कि कंगना रनौत वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा के साथ बुधवार दोपहर मुंबई पहुंचीं थीं। कंगना के मुंबई पहुंचने से पहले बीएमसी उनके ऑफिस जेसीबी लेकर पहुंच गई। अवैध निर्माण के आरोप में एक्शन लेते हुए बीएमसी ने कंगना के ऑफिस की बिल्डिंग के कुछ हिस्से को ढहाना शुरू कर दिया। 
 

4 of 5
कंगना रनौत - फोटो : PTI
बीएमसी के एक्शन पर कंगना रनौत के वकील रिजवान सिद्दीकी का कहना है कि 'उन्होंने जो 'स्टॉप वर्क' नोटिस दिया था वो बेबुनियाद है और अवैध है, स्टॉप वर्क उनको देना पड़ता है जिनके घर में काम चालू हो। वो अवैध तरीके से घर में घुसे, आस पड़ोस में सबको धमकी देकर घुस गए। नोटिस का जवाब मैंने कल ही दे दिया था।'

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कंगना रनौत - फोटो : PTI
अपने दफ्तर पर बीएमसी की कार्रवाई पर कंगना ने ट्वीट करते हुए कहा कि 'मेरे घर में कोई अवैध निर्माण नहीं है, सरकार ने भी 30 सितंबर तक कोविड संकट में तोड़फोड़ पर प्रतिबंध लगा रखा है। बॉलीवुड देखो इसे, फासीवाद कुछ ऐसा दिखता है।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें