फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य ने उड़ाया शाहरुख का मजाक, बोले- 'मेरी बदौलत सुपरस्टार थे और अब...'

Wed, 03 Oct 2018 01:45 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Abhijeet, Shahrukh
सिंगर अभिजीत भट्टचार्य इन दिनों अपने गानों के चलते कम और अपने बयानों के चलते ज्यादा सुर्खियों में रहते हैं। अब उनका ताजा बयान ही ले लीजिए। शाहरुख खान से उनकी दुश्मनी जगजाहिर है लेकिन लगता है अभिजीत इस दुश्मनी को भुलाना नहीं चाहते हैं। हाल ही में अभिजीत ने इंडिया टुडे से बात करते हुए शाहरुख खान का मजाक उड़ाया है।
विज्ञापन

2 of 5
shahrukh khan
अभिजीत ने कहा, 'मैंने अपनी आवाज से सुपरस्टार बनाए हैं। जब तक मैं शाहरुख खान के लिए गाता था तो वो रॉकस्टार थे लेकिन जब मैंने उनके लिए गाना बंद कर दिया वो अब लुंगी डांस पर आ गए हैं। उन्होंने कहा, शाहरुख के लिए ना गाने की छोटी सी वजह है। 'मैं हूं ना' में उन्होंने स्पॉटबॉय से लेकर सभी को क्रेडिट दिया लेकिन सिंगर को सम्मान नहीं दिया। ओम शांति ओम के साथ भी यही बात हुई। धुम ताना गाने में मेरी आवाज थी लेकिन यह कहीं भी नहीं दिखाया गया। इससे मेरे आत्म-सम्मान चोट लगी थी।
विज्ञापन

3 of 5
Abhijeet Bhattacharya
इतना ही नहीं अभिजीत भट्टाचार्य ने ये भी कहा कि आजकल के गायकों की आवाज से ज्यादा उनकी खांसी सुरीली है। उन्होंने कहा कि अगर उनकी खांसी को ऑटो ट्यून में डाल दिया जाए तो पता चलेगा कि आजकल के कई सिंगर इससे भी खराब गाते हैं।

4 of 5
अभिजीत भट्टाचार्य
इतना ही नहीं अभिजीत ने ये भी कहा कि वो फिल्म इंडस्ट्री नहीं बल्कि म्यूजिक इंडस्ट्री का हिस्सा हैं। बता दें बॉलीवुड के मशहूर सिंगर अभिजीत की आवाज का जादू आज भले ही फिल्मी पर्दे से दूर है लेकिन उनकी आवाज सदाबहार है। आज भी उनके गाने फैंस के बीच उतने ही मशहूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अभिजीत भट्टाचार्य
बता दें अभिजीत भट्टाचार्य पर हाल ही में एक महिला से गाली-गलौच और मारपीट करने का आरोप लगा था।इससे पहले भी अभिजीत भट्टाचार्य छेड़छाड़ के आरोप में फंस चुके हैं। उन पर एक लड़की ने दुर्गा पूजा समारोह में उसके साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया था और एफआईआर भी की थी। ओशीवारा पुलिस ने इस मामले में उन्हें गिरफ्तार भी किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें