फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

52 की उम्र में तीसरी बार पिता बनने जा रहे करिश्मा कपूर के एक्स हस्बेंड संजय, कर चुके हैं तीन शादियां

Wed, 03 Oct 2018 01:29 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
sunjay kapoor
करिश्मा कपूर ने हाल ही में अपनी दादी कृष्णा राज कपूर को खो दिया । निधन के दो दिन बाद ही करिश्मा के एक्स हस्बेंड संजय कपूर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है । संजय और करिश्मा ने साल 2016 में तलाक लेकर अपनी 13 साल की शादी को खत्म कर दिया था ।
विज्ञापन

2 of 5
PRIYA SACHDEV
इसके बाद संजय ने पिछले साल अपनी गर्लफ्रेंड प्रिया सचदेव से शादी कर ली थी । अब संजय फिर से पिता बनने की तैयारी कर रहे हैं । खबरों के अनुसार, प्रिया सचदेव प्रेग्नेंट हैं । कुछ समय पहले ही प्रिया और संजय ने अपनी फर्स्ट मैरिज एनिवर्सरी सेलीब्रेट की थी ।
विज्ञापन

3 of 5
Priya Sachdev
बता दें कि संजय कपूर 52 साल में तीसरी बार पिता बनने जा रहे हैं । संजय कपूर और करिश्मा कपूर की एक बेटी समायरा और एक बेटा कियान है । इन दोनों बच्चों की कस्टडी करिश्मा के पास है । अक्सर संजय भी अपने दोनों बच्चों के साथ समय बिताते देखे जाते हैं ।  करिश्मा से पहले संजय ने डिजाइनर नंदिता महतनी से शादी की थी लेकिन 2 साल बाद ही 2003 में दोनों का तलाक हो गया था ।

4 of 5
Sanjay kapoor
वहीं 42 साल की प्रिया दूसरी बार मां बनने जा रही हैं । प्रिया ने संजय से पहले होटल बिजनेस करने वाले विक्रम चटवाल से शादी की थी । विक्रम और प्रिया की एक बेटी है । पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रिया 7 महीने से प्रेग्नेंट हैं और दिसंबर में वो बच्चे को जन्म देंगी । 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
karishma kapoor
करिश्मा कपूर की बात करें तो उनका नाम भी बिजनेसमैन संदीप तोशनीवाल के साथ लंबे समय से जोड़ा जा रहा है । संदीप ने पिछले साल ही अपनी पत्नी से तलाक ले लिया था । इसके बाद ये कयास लगाए जाने लगे थे कि करिश्मा, संदीप से शादी कर लेंगी लेकिन ये खबर अफवाह निकली । 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें