फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udit Narayan Controversy: उदित नारायण के बचाव में उतरे अभिजीत, बोले- मुझे तो फैन ने स्टेज पर ही..

Mon, 03 Feb 2025 04:17 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Udit Narayan Controversy: उदित नारायण के बचाव में गायक अभिजीत भट्टाचार्य उतर आए हैं। उन्होंने अपने साथ हुई घटना का जिक्र करते हुए अपने दोस्त के बचाव में कई तर्क दिए हैं।
विज्ञापन
1 of 5
उदित नारायण, अभिजीत भट्टाचार्य - फोटो : इंस्टाग्राम
संगीत जगत के मशहूर गायकों में से एक उदित नारायण हाल ही में एक विवाद का शिकार हो गए। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो महिला फैन को लाइव परफॉर्मेंस के दौरान होंठों पर किस करते हुए वायरल हो गया। इस घटना के बाद से ही गायक को सोशल मीडिया पर कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच गायक अभिजीत भट्टाचार्य पूरी घटना पर अपने दोस्त उदित का बचाव करते नजर आए। 
Deva Song: ‘देवा’ का नया गाना ‘मर्जी चा मालिक’ रिलीज …पूजा हेगड़े के साथ लिप-लॉक करते दिखे शाहिद कपूर
विज्ञापन

2 of 5
उदित नारायण-अभिजीत भट्टाचार्य - फोटो : इंस्टाग्राम
उदित का वीडियो है वायरल
 वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला फैन स्टेज के पास आकर उनके साथ सेल्फी क्लिक करने की कोशिश करती है और जैसे ही वह उनके गाल पर किस करने की कोशिश करती है वैसे ही उदित नारायण उसे होंठों पर किस कर लेते हैं।  इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने उदित नारायण के इस व्यवहार को लेकर कड़ी प्रतिक्रियाएं दीं। कई नेटिजन्स ने इसे घिनौना व्यवहार करार दिया और इसकी आलोचना की।
विज्ञापन

3 of 5
अभिजीत भट्टाचार्य - फोटो : इंस्टाग्राम
अभिजीत ने किया उदित का बचाव
हालांकि, इस विवाद के बीच गायक अभिजीत भट्टाचार्य ने अपने अनुभव को साझा करते हुए उदित नारायण का बचाव किया। अभिजीत भट्टाचार्य ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह एक आम घटना है, जो गायकों के साथ होती रहती है। उन्होंने न्यूज18 शोशा से कहा, “उदित नारायण सुपरस्टार गायक हैं। ऐसे मामले हमारे साथ आए दिन होते रहते हैं। अगर हम सही तरीके से सुरक्षा घेरे से घिरे नहीं होते तो लोग हमारे कपड़े तक फाड़ सकते हैं।”
Drishyam 3 Fact Check: दृश्यम 3 में अजय देवगन के साथ दिखेंगे मोहन लाल?, सुपरहिट फ्रेंचाइजी पर धमाकेदार खुलासा

4 of 5
अभिजीत भट्टाचार्य - फोटो : इंस्टाग्राम
पुराना किस्सा किया साझा
अभिजीत ने अपने साथ हुई एक पुरानी घटना को भी याद किया जब एक कॉन्सर्ट के दौरान दक्षिण अफ्रीका में एक फैंस ने उन्हें स्टेज पर गाल पर किस कर दिया था। उन्होंने कहा, "जब मैं इंडस्ट्री में नया था तब दक्षिण अफ्रीका में एक कॉन्सर्ट के दौरान कुछ लड़कियों ने मेरे गाल पर इतना जोरदार किस किया कि मैं स्टेज पर खड़ा नहीं हो पा रहा था। ये सब लता मंगेशकर जी के सामने हुआ था। मेरे गालों पर लिपस्टिक के निशान थे।"
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अभिजीत भट्टाचार्य - फोटो : सोशल मीडिया
उन्हें सफलता का आनंद लेने देंः अभिजीत
अभिजीत ने आगे कहा कि उदित की पत्नी दीपा गहतराज भी कभी-कभी उनके साथ जाती हैं। उन्होंने उदित का बचाव करते हुए कहा, "वह उदित नारायण हैं! लडकियां उनके पीछे पड़ी थीं। उन्होंने किसी को अपनी तरफ नहीं खींचा। मुझे लगता है कि जब भी उदित प्रस्तुति देते हैं तो उनकी पत्नी सह-गायिका के रूप में उनके साथ होती हैं। उन्हें अपनी सफलता का आनंद लेने दें! वह एक रोमांटिक गायक हैं।
संबंधित वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें