फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Abhijeet Bhattacharya: शाहरुख की आवाज बनकर उभरे थे अभिजीत भट्टाचार्य, सलमान खान का सपोर्ट कर रहे विवादों में

Sun, 30 Oct 2022 10:28 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Abhijeet Bhattacharya - फोटो : सोशल मीडिया
सुरीली आवाज के जादूगर बॉलीवुड के मशहूर सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। अभिजीत भट्टचार्य किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। बंगाली परिवार में जन्मे अभिजीत अपने अब तक के करियर में सौ से अधिक फिल्मों में छह हजार से अधिक गाने गा चुके हैं। अभिजीत एक समय पर कई सुपरस्टार्स की आवाज हुआ करते थे। उन्होंने कई गैर-फिल्मी पॉप म्यूजिक एल्बम रिकॉर्ड किए हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में...
विज्ञापन

2 of 4
Abhijeet Bhattacharya - फोटो : सोशल मीडिया
अभिजीत ने एक से बढ़कर एक गाने गाए हैं। इनका जन्म 30 अक्तूबर 1958 को उत्तर प्रदेश के कानपुर में हुआ था। उन्हें बचपन से ही गाना गाने का शौक रहा था। अभिजीत भट्टाचार्य ने अपनी पूरी पढ़ाई कानपुर से की थी। शुरू से गाना गाने के शौकीन होने की वजह से उन्होंने मुंबई जाने का फैसला किया। 1981 में वह अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी करके मुंबई चले गए। करीब दो साल तक संघर्ष करने के बाद अभिजीत भट्टाचार्य को साल 1983 में हिंदी फिल्मों में गाने का मौका मिला। उन्होंने पहली बार फिल्म 'मुझे इंसाफ चाहिए' के लिए 'प्रेम दूत आया' गाना गाया। 

Terence Lewis: टेरेंस लुईस को अचानक क्यों आई नोरा फतेही की याद? बोले- 'आपकी बहुत कमी खली'
विज्ञापन

3 of 4
Abhijeet Bhattacharya - फोटो : सोशल मीडिया
मशहूर संगीतकार आरडी बर्मन ने अभिजीत भट्टाचार्य के अभिनेता देव आनंद के बेटे की फिल्म 'आनंद और आनंद' के लिए गाने का ऑफर दिया। इसके बाद अभिजीत भट्टाचार्य ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और बॉलीवुड की कई शानदार फिल्मों के लिए गाने गाए। 90 के दशक में जब कुमार सानू और उदित नारायण का सिक्का चल रहा था, उस वक्त अभिजीत का 'वादा रहा सनम' गाना सुपरहिट हुआ था। बता दें कि 'वादा रहा सनम' अक्षय कुमार की सुपरहिट फिल्म खिलाड़ी का था। एक के बाद एक हिट गानों ने अभिजीत भट्टाचार्य को उस दौर के सबसे मशहूर गायकों की लिस्ट में शामिल कर दिया। एक समय ऐसा था, जब अभिजीत सबसे ज्यादा फीस लेने वाले गायक बने। अभिजीत भट्टाचार्य ने सबसे ज्यादा शाहरुख खान की फिल्मों के लिए गाने गाए हैं। उन्होंने शाहरुख खान की 'अंजाम' फिल्म का गाना 'बड़ी मुश्किल है खोया मेरा दिल है' गाया था, जो काफी हिट साबित हुआ। इसके बाद उन्हें शाहरुख खान की आवाज कहा जाने लगा था। 

Akshay Kumar: अक्षय की इन कम बजट फिल्मों की कमाई उड़ा देगी आपके होश, इतने में बन सकती हैं KGF 2 जैसी कई मूवीज
विज्ञापन

4 of 4
Abhijeet Bhattacharya - फोटो : सोशल मीडिया
अभिजीत भट्टाचार्य ने शाहरुख खान की फिल्म 'यस बॉस', 'जोश', 'बादशाह', 'फिर भी दिल है हिंदुस्तानी', 'चलते-चलते' और 'मैं हूं ना' सहित कई फिल्मों के लिए गाने गाए थे। 'यस बॉस' के 'मैं कोई ऐसा गीत गाऊं' गाने के लिए उन्हें फिल्मफेयर का बेस्ट मेल प्लेबैक अवॉर्ड मिला था। अपने गानों के अलावा अभिजीत भट्टाचार्य बयानों की वजह से विवादों में रह चुके हैं। अभिजीत भट्टाचार्य ने सलमान खान के हिट एंड रन केस में उनका सपोर्ट करते हुए कहा था कि 'कुत्ता रोड पर सोएगा तो कुत्ते की मौत मरेगा, सड़कें गरीब के बाप की नहीं हैं। मैं एक साल तक बेघर रहा, लेकिन कभी सड़क पर नहीं सोया।' अभिजीत भट्टाचार्य को अपने इस बयान की वजह से काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था।

14 Years Of Fashion: फिल्म 'फैशन' को 14 साल पूरे! मधुर भंडारकर ने साझा कीं स्टारकास्ट की पुरानी तस्वीरें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें