फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Halloween 2022: हैलोवीन पार्टी में जान्हवी कपूर ने लूटी सारी लाइमलाइट, राजकुमारी के लुक में पहुंचीं शनाया कपूर

Sun, 30 Oct 2022 10:03 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
halloween 2022 - फोटो : इंस्टाग्राम
हैलोवीन एक खास त्योहार है, जिसकी चमक विदेशों में देखने को मिलती है। लेकिन अब भारत में भी इस मजेदार त्योहार को मनाया जाता है। बॉलीवुड स्टार्स हर साल हैलोवीन पार्टी में अपने यूनिक लुक से फैंस को इंप्रेस कर देते हैं और इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ। बीती रात बॉलीवुड स्टार्स ने मिलकर हैलोवीन का त्योहार मनाया। इस दौरान तमाम अभिनेत्रियों ने अपने लुक से सबका दिल जीत लिया। लेकिन जो सबसे ज्यादा लाइमलाइट में रहीं, वह जान्हवी कपूर थीं। आइए आपके सबके लुक्स के बारे में बताते हैं। 
विज्ञापन

2 of 4
जान्हवी कपूर - फोटो : social media
दरअसल, बीती रात हैलोवीन पार्टी में जान्हवी कपूर ब्लैक कलर की खूबसूरत बॉडीकोन ड्रेस में पहुंचीं। जान्हवी इस फुल स्लीव ऑफ शोल्डर ड्रेस में कयामत ढा रही थीं। अभिनेत्री ने अपना लुक ब्राइट मेकअप से पूरा किया। उन्होंने ब्लैक ड्रेस के साथ डार्क ब्राउन कलर की लिपस्टिक लगाई थी और स्मोकी आईज रखी थीं।

यह भी पढ़ें:- Kajal Aggarwal-Gautam Kitchlu: सात साल दोस्ती, तीन वर्ष तक किया डेट, कुछ इस तरह परवान चढ़ा काजल-गौतम का इश्क

विज्ञापन

3 of 4
सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
सारा अली खान इस पार्टी में ब्लैक मिनी स्कर्ट में पहुंचीं, जिसके साथ अभिनेत्री ने सिल्वर कलर का खूबसूरत टॉप पेयर किया था। अभिनेत्री ने अपने बालों को कर्ली रखे थे और साइड में एक बैग कैरी किया था, जिसमें वह कहर ढा रही थीं। वहीं, अनन्या पांडे इस पार्टी में करीना कपूर के 'पू' वाले लुक में नजर आईं। अनन्या ने पिंक कलर का टॉप और गोल्डन मिनी स्कर्ट कैरी की थी। 

यह भी पढ़ें:- Kangana Ranaut: बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप क्यों हुई कंगना रणौत की 'धाकड़'? वजह बताते हुए अभिनेत्री ने कही यह बात

विज्ञापन

4 of 4
शनाया कपूर - फोटो : instagram.com/shanayakapoor02/
शनाया कपूर ने प्रिंसेस वाला लुक कैरी किया था, जिसमें वह काफी सुदंर लगीं। शनाया ने शॉर्ट ड्रेस के साथ बालों का बन बनाया हुआ था, जिसमें उन्होंने क्राउन पहना था। वह अपने ओवरऑल लुक में काफी प्यारी लग रही थीं। इन अभिनेत्रियों के बीच शाहरुख खान के लाडले आर्यन ने भी सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। आर्यन खान इस पार्टी में ओवर ऑल ब्लैक लुक में नजर आए। उन्होंने अपनी आंखों में मोटा-मोटा काजल लगाया हुआ था। इन स्टार्स के अलावा, हैलोवीन की पार्टी में अरबाज खान की गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी भी नजर आईं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें