फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aayush Sharma: जब सलमान से अर्पिता का हाथ मांगने में छूट गए थे आयुष शर्मा के पसीने, खुद बताया था पूरा वाकया

Wed, 26 Oct 2022 09:07 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
अर्पिता, आयुष शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
बॉलीवुड अभिनेता आयुष शर्मा आज अपना 32वां जन्मदिन मना रहे हैं, जिन्हें लोग सलमान खान के बेहनोई के रूप में भी जानते हैं। 26 अक्टूबर 1985 को हिमाचल प्रदेश में जन्मे आयुष शर्मा फिल्मी परिवार से नहीं बल्कि राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता अनिल शर्मा भाजपा के नेता हैं। ऐसे में अगर वह राजनीति में चले जाते तब कोई बड़ी बात नहीं थी। लेकिन उन्होंने शुरुआत में बिजनेस संभाला, जिसके बाद उन्होंने फिल्मी दुनिया में कदम रखा। इससे पहले ही आयुष शर्मा ने सलमान खान की बहन अर्पिता से शादी रचा ली थी। आइए आज आपको दोनों की मजेदार लव स्टोरी बताते हैं। 
विज्ञापन

2 of 4
अर्पिता, आयुष शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
ऐसे हुई पहली मुलाकात
आयुष शर्मा और अर्पिता खान की पहली मुलाकात एक कॉमन फ्रेड के जरिए हुई थी। दोनों उन दिनों सिंगल थे और इसी वजह से धीरे-धीरे दोनों के बीच गहरी दोस्ती हो गई। कहा जाता है कि अर्पिता के दोस्त अक्सर उनके घर पहुंच जाते थे और इसमें आयुष भी होते थे। इसी वजह से दोनों एक-दूसरे के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने लगे थे, जिस वजह से दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं। एक दिन आयुष ने अर्पिता को प्रपोज कर दिया और सलमान खान की लाडली बहन ने भी आयुष का प्रपोजल स्वीकार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 4
अर्पिता, आयुष शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम
सलमान खान का दोनों के रिश्ते पर फैसला
अर्पिता अपने पति आयुष से दो साल बड़ी हैं और जब आयुष ने अर्पिता को प्रपोज किया था तब वह महज 24 साल के थे। लेकिन दोनों ने उम्र की दीवार को किनारे रखते हुए अपने रिश्ते की शुरुआत की। लेकिन शादी करने के लिए उन्हें सलमान खान की मंजूरी की जरूरत थी, जिसके चलते आयुष और सलमान खान के बीच एक मुलाकात हुई। एक इंटरव्यू में आयुष ने बताया था कि आम इंसान की हिम्मत तो होती नहीं अपनी गर्लफ्रेंड के भाई से बात करने की। मेरी हालत सोचिए क्या होगी। लेकिन मेरी सलमान से मुलाकात पहले भी काफी अच्छी रही थी। उन्होंने मुझसे मेरे बारे में पूछा था और साथ ही कहा था कि तुम दोनों साथ में खुश हो तो मैं तुम्हारे साथ खड़ा हूं।

4 of 4
अर्पिता खान-आयुष शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
आयुष शर्मा ने साल 2014 में सलमान खान की बहन अर्पिता से शादी रचाई थी, जिसके बाद वह अचानक ही लाइमलाइट में आ गए थे। दोनों के दो बच्चे हैं। आयुष ने साल 2018 में बॉलीवुड में कदम रख दिया था। उनकी पहली फिल्म 'लवरात्रि' रही, जिसमें वह कुछ कमाल नहीं  दिखा पाए। इसके बाद वह 2021 में रिलीज हुई फिल्म 'अंतिम : द फाइनल ट्रुथ' में नजर आए। इस फिल्म में उनके ट्रांसफॉर्मेशन ने हर किसी का दिल जीत लिया था। 
विज्ञापन
Next