फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salman Khan: डेंगू होने के बाद पहली बार दिखे सलमान खान, आयुष की बर्थडे पार्टी में इन सेलेब्स के साथ मचाया धमाल

Wed, 26 Oct 2022 09:00 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आयुष शर्मा, सलमान खान - फोटो : एएनआई
बॉलीवुड एक्टर आयुष शर्मा आज अपना 32वां जन्मदिन मना रहे हैं। बीती रात आयुष शर्मा ने अपने जन्मदिन की पार्टी का आयोजन किया, जिसमें बॉलीवुड के सितारों ने चार चांद लगा दिए। आयुष शर्मा ने पैपराजी के साथ भी सेलिब्रेशन किया। उन्होंने पैपराजी के बीच कैक कट किया था। बता दें कि आयुष ने साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'लव रात्रि' से बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा था, जिसके बाद वह फिल्म 'अंतिम द फाइनल ट्रुथ' में नजर आए। यह फिल्म तो नहीं चली लेकिन आयुष की मस्कुलर बॉडी ने फैंस का दिल जीत लिया, जिस वजह से आयुष की पॉपुलैरिटी भी फैंस के बीच बढ़ गई।
 
विज्ञापन

2 of 5
आयुष की बर्थडे पार्टी में सलमान खान - फोटो : ANI
आयुष शर्मा अपनी बर्थडे पार्टी के बीच से पैपराजी को पोज देने बाहर आए थे। इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी अर्पिता भी थीं। दोनों साथ में काफी सुंदर लग रहे थे। बर्थडे पार्टी में सबसे ज्यादा ध्यान सलमान खान ने खींचा। बीते दिनों, सलमान खान को डेंगू हो गया था, जिस वजह से वह ब्रेक पर चल रहे थे। लेकिन डेंगू होने के बाद यह सलमान खान की पहली पब्लिक अपीरियंस थी। सलमान हमेशा की तरह अपने कुल लुक में नजर आए। उन्होंने डार्क ब्लू टीशर्ट और जींस कैरी की थी।
विज्ञापन

3 of 5
अरबाज खान, सोहेल खान - फोटो : ANI
सलमान खान के अलावा, इस पार्टी में उनके भाई अरबाज खान और सोहेल खान भी नजर आए। अरबाज इस पार्टी में सेमी फॉर्मल ड्रेस में पहुंचे। वहीं, सोहेल खान ने पिंक शर्ट और जींस पहनी हुई थी। पार्टी में तीनों खान ब्रदर्स का अलग ही जलवा देखने को मिला। 

यह भी पढ़ें:- Ram Setu Vs Thank God Day 1: बजट के हिसाब से अजय देवगन की फिल्म आगे, अक्षय नहीं छू पाए 20 करोड़ का आंकड़ा

4 of 5
शहनाज गिल, पलक तिवारी - फोटो : ANI
'बिग बॉस 13' में आने के बाद शहनाज गिल और सलमान खान का रिश्ता काफी खास बन गया है और इसी वजह से शहनाज, खान परिवार के भी काफी करीब हैं। ऐसे में आयुष की बर्थडे पार्टी में शहनाज भी नजर आईं। इतना ही नहीं, श्वेता तिवारी की बेटी और इंडस्ट्री की 'बिजली गर्ल' पलक तिवारी भी इस पार्टी में पहुंचीं। दोनों हसीनाएं काफी सुंदर लग रही थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कंगना रणौत - फोटो : ANI
बॉलीवुड की 'पंगा गर्ल' बहुत कम ही सेलेब्स की पार्टी में नजर आती हैं लेकिन आयुष की बर्थडे पार्टी में कंगना ने काफी शानदार एंट्री मारी। वह लाल रंग की बॉडीकॉन ड्रेस में कहर ढा रही थीं। उन्होंने अपना लुक हल्के मेकअप और खुले बालों से पूरा किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें