फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Esha Gupta: आश्रम 3 का भी ईशा गुप्ता को नहीं मिला कोई फायदा, अब पैपराजी को टिप्स देकर बनवा रहीं खबर

Fri, 17 Jun 2022 03:00 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
ईशा गुप्ता - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा गुप्ता इन दिनों काफी चर्चा में हैं। बॉबी देओल के साथ वेब सीरीज आश्रम में नजर आईं अभिनेत्री अपनी मनमोहक अदाओं और शानदार अदाकारी से दर्शकों का दिल जीतती आई हैं। अभिनेत्री ने आश्रम 3 में बॉबी देओल के साथ जमकर बोल्ड सीन दिए हैं। सीरीज आने से पहले भी उनकी खूब चर्चा हो रही थी और अब आश्रम 3 को शानदार व्यूज मिलने के बाद फिर से ईशा गुप्ता को लेकर चर्चा हो रही है। दरअसल एक बार फिर फैंस ईशा को पर्दे पर देखने के लिए बेताब नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 4
ईशा गुप्ता - फोटो : Instagram
ईशा गुप्ता ने काफी लंबे समय के बाद इस सीरीज के जरिए पर्दे पक वापसी की है। इन दिनों वह सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ खूब तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। अभिनेत्री के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। आश्रम के रिलीज होने के कुछ दिन बाद अभिनेत्री सीरीज की मेकिंग को लेकर एक वीडियो शेयर किया था। जिसमें उन्होंने बताया था कि अभिनेत्री को आश्रम में कैसे सोनिया का रोल ऑफर हुआ।
विज्ञापन

3 of 4
ईशा गुप्ता - फोटो : Instagram
हाल ही में ईशा को मुंबई के एक क्लीनिक के बाहर स्पॉट किया गया। इस दौरान वह पैपराजी के साथ शादी को लेकर मजेदार बातचीत कर रही थीं। इसके अलावा शादी को लेकर उनके क्या ख्याल हैं अभिनेत्री इस बारे में भी बात कर रही थीं। इस मजेदार वीडियो को फैन पेज ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। 
 
विज्ञापन

4 of 4
ईशा गुप्ता - फोटो : Instagram
वीडियो में देखा जा सकता है कि अभिनेत्री फैंस को पोज दे रही होती हैं। तभी एक फोटोग्राफर दूसरे की ओर इशारा करते हुए बताता है कि उसकी शादी हो रही है। ये सुनते ही ईशा मुस्कुराकर जवाब देती हैं और कहती हैं- बेचारा शादी क्यों करे? तब फोटोग्राफर ने उनसे फिर पूछा- नहीं करे न? इस पर ईशा ने कहा- 'हां क्यों करे वो शादी मैं भी नहीं कर रही हूं'। अभिनेत्री का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। फैंस भी इसपर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें