एकता कपूर की 'नागिन' एक्ट्रेस आशका गोराडिया ने कुछ महीने पहले ही ब्वॉयफ्रेंड ब्रेंट गोबल से शादी की थी । उसके बाद से आशका लगातार पति के साथ वीडियो-तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं । हाल ही में आशका का एक वीडियो चर्चा में आ गया है ।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
आशका गोराडिया
आशका और उनके पति फिटनेस पर काफी ध्यान देते हैं । इस वीडियो में पति के साथ एक्रोयोगा करती नजर आ रही हैं । आशका ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, '@ibrentgoble ❤️ #trust #balance #onelove#acroyoga #yoga'
विज्ञापन
3 of 5
आशका गोराडिया
आशका के इस वीडियो को 11 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं । साथ ही 1 लाख से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को देखा है । आशका के flexible मूव्स ने यूजर्स को काफी इंप्रेस किया है । इस वीडियो को देख लोगों ने ये भी कहा कि एक-दूसरे पर ऐसा विश्वास काबिले-तारीफ है ।
4 of 5
आशका गोराडिया
ब्रेंट ने आशका के हाथ पकड़े हुए हैं । एक्ट्रेस के बैक को ब्रेंट ने अपने पैरों से सपोर्ट दे रखा है जिस कॉन्फिडेंस के साथ आशका हवा में योगा कर रही हैं, वह दर्शाता है कि उनका फिटनेस लेवल बेहद शानदार है ।
बता दें कि आशका और ब्रेंट की शादी पिछले साल 3 दिसंबर को अहमदाबाद में हुई थी । अक्सर दोनों बाहर हॉलिडे पर जाते रहते हैं। जिसकी तस्वीरें वे फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं ।