फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aashiqui 3: 'आशिकी 3' में कार्तिक आर्यन संग रोमांस फरमाएंगी सारा अली खान? सुर्खियों में एक्ट्रेस का ताजा बयान

Sat, 01 Apr 2023 09:30 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कार्तिक आर्यन की अपकमिंग फिल्म आशिकी 3 सुर्खियों में बनी हुई है। इसी बीच सारा अली खान इसका हिस्सा बनने को लेकर बड़ा बयान देती नजर आई हैं। 
 
विज्ञापन
1 of 5
सारा-कार्तिक - फोटो : सोशल मीडिया
सारा अली खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'गैसलाइट' ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर दस्तक दे चुकी है। फिल्म रिलीज के बाद भी सारा इसका ताबड़तोड़ प्रमोशन कर रही हैं। वहीं, अब सारा अली खान ने कार्तिक आर्यन की अपकमिंग फिल्म 'आशिकी 3' को लेकर ऐसी बात कह दी है, जिससे सार्तिक के फैंस खुश हो उठे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
सारा-कार्तिक - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब हो कि सारा अली खान और कार्तिक आर्यन की केमिस्ट्री की आज भी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। हालांकि, इनकी ऑन स्क्रीन बॉन्डिंग साल 2020 की फिल्म 'लव आज कल' में कमाल नहीं दिखा पाई, बावजूद इसके भी सारा-कार्तिक की जोड़ी के फैंस आज भी उन्हें पर्दे पर साथ देखने की ख्वाहिश रखते हैं। अफवाह थी कि 'लव आज कल' के दौरान ही सारा-कार्तिक के बीच नजदीकियां बढ़ी थीं और दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था। 
विज्ञापन

3 of 5
सारा-कार्तिक - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'लव आज कल' के दौरान नाम जुड़ने के कुछ समय बाद ही इन दोनों के ब्रेकअप की खबरें आने लगीं। वहीं, सारा अली खान ने करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' में भी कार्तिक संग रिलेशनशिप में होने की बात कबूली थी। ब्रेकअप के इतने समय बाद सारा ने कार्तिक की अपकमिंग फिल्म 'आशिकी 3' को लेकर ऐसी बात कह दी है, जिससे दोनों के फैंस फूले नहीं समा रहे हैं। 

4 of 5
सारा-कार्तिक - फोटो : सोशल मीडिया
सारा अली खान हाल ही में एक इवेंट का हिस्सा बनीं। एक सेगमेंट के दौरान, जब सारा से 'आशिकी 3' के लिए कार्तिक और निर्देशक अनुराग बसु के साथ जुड़ने की अफवाहों के बारे में पूछा गया तो एक्ट्रेस के बयान ने सबका दिल जीत लिया। सारा ने पहले तो साफ किया कि उन्हें फिल्म के लिए पेशकश नहीं की गई है, लेकिन वह इस अवसर का जरूर पता लगाना चाहेंगी। सारा के शब्दों में, 'मुझे अभी तक आशिकी 3 की पेशकश नहीं की गई है, लेकिन मुझे अच्छा लगेगा अगर मुझे फिल्म की पेशकश की जाती है। मैं इसके लिए निश्चित रूप से हां कहूंगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सारा-कार्तिक - फोटो : सोशल मीडिया
सारा अली खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो, वह अनुराग बसु के साथ फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' पर काम कर रही हैं। इसमें आदित्य रॉय कपूर, अनुपम खेर, नीना गुप्ता, पंकज त्रिपाठी, कोंकणा सेनशर्मा, अली फजल और फातिमा सना शेख जैसे सितारे भी हैं। दूसरी तरफ, कार्तिक जल्द ही कियारा आडवाणी के साथ 'सत्यप्रेम की कथा' में नजर आएंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें