'आशिकी 2' में 'सुन रहा है न तू' गाकर मशहूर हुए अंकित तिवारी बेटी के पिता बने हैं। अंकित ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी बेबी गर्ल के साथ फोटो शेयर की है। अंकित तिवारी ने इंस्टाग्राम पर पत्नी और बेटी के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा कि भगवान ने मुझे इस साल का सबसे अच्छा तोहफा दिया है। इस दुनिया में तुम्हारा स्वागत है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
ankit tiwari
अंकित तिवारी की बेटी का नाम आर्या तिवारी रखा गया है। ये नाम मशहूर फिल्ममेकर महेश भट्ट ने दिया है। खुद अंकित तिवारी ने ही इस बात की जानकारी दी है। पल्लवी ने 28 दिसंबर 2018 को बेटी को जन्म दिया था।
विज्ञापन
3 of 5
ankit tiwari
महेश भट्ट अंकित की जिंदगी में खास जगह रखते हैं। अंकित तिवारी ने बताया, भट्ट साहब ने ही मुझे ब्रेक दिया था और मैं आज जो कुछ भी हूं, उनकी वजह से हूं। मैं चाहता था कि मेरी बेटी को भी भट्ट साहब का आशीर्वाद मिले।
4 of 5
ankit tiwari
बता दें अंकित ने पिछले साल 23 फरवरी को पेशे से मैकेनिकल इंजीनियर पल्लवी शुक्ला के साथ शादी की थी। पल्लवी को अंकित की दादी ने पसंद किया था। दरअसल अंकित की दादी राम कुमारी तिवारी को झांसी रेलवे स्टेशन पर बैठी एक खूबसूरत लड़की मिली थी। इसी दौरान दोनों के बीच बातचीत हुई और अंकित की दादी को पल्लवी इतनी पसंद आई कि उन्होंने उसके घरवालों से शादी की बात कर ली।