फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरडी बर्मन की पुण्यतिथि से लेकर अंकित तिवारी के पिता बनने तक, ये हैं बॉलीवुड की बड़ी खबरें

Fri, 04 Jan 2019 09:19 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आर डी बर्मन
आरडी बर्मन ने आज ही के दिन दुनिया को कहा था अलविदा

60 से 80 के दशक तक कई सुपरहिट गीत रचने वाले राहुल देव बर्मन यानी आरडी बर्मन का जन्म 27 जून 1939 को हुआ था। आरडी बर्मन ने आज ही के दिन साल 1994 में इस संसार को अलविदा कह दिया था। भारतीय फिल्म जगत में हमेशा याद रहने वाले नामों में से एक हैं राहुल देव बर्मन, जिनके नाम और काम से शायद ही कोई अनजान हो। यहां पढ़ें आरडी बर्मन से जुड़ी स्पेशल स्टोरी... 

'आखिरी सफलता' देखने से पहले ही दुनिया को अलविदा कह गए थे पंचम दा, जानिए उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें
विज्ञापन

2 of 5
Nirupa Roy - फोटो : twitter
बॉलीवुड की 'मां' निरूपा रॉय का आज है जन्मदिन
 
निरूपा रॉय हिंदी सिनेमाजगत की ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्हें मां की उपाधि मिली है। ऐसा इसलिए क्योंकि वह ज्यादातर फिल्मों में मां का किरदार ही निभाते दिखीं। मां के किरदार में निरूपा रॉय ने अपनी ऐसी छाप छोड़ी है कि लोग उन्हें कई साल तक याद रखेंगे। फिल्मों में निरूपा रॉय हमेशा रोते या लोगों को रुलाते ही दिखीं । मां बननिे से पहले निरूपा रॉय फिल्मों में लीड हीरोइन का भी रोल निभा चुकी हैं । निरूपा रॉय की बर्थ एनिवर्सरी पर देखिए उनकी कुछ अनदेखी तस्वीरें...

मां के रोल से पहले ग्लैमरस हीरोइन भी रही हैं निरूपा रॉय, क्या आपने देखी ये तस्वीरें
विज्ञापन

3 of 5
गायक गुरदास मान - फोटो : फाइल फोटो
निरूपा रॉय के साथ सिंगर गुरदासमान भी आज मना रहे अपना बर्थडे

मशहूर पंजाबी सिंगर और एक्टर गुरदास मान का आज यानी 4 जनवरी को जन्मदिन है। गुरदास मान ने अपनी मखमली अवाज से लाखों दिलों को जीता है। उन्होंने पंजाबी गानों के अलावा कई हिंदी फिल्मों में भी काम किया। मंटो और सिर्फ तुम उनकी यादगार फिल्मों में से एक हैं। बतौर कलाकार पंजाबी दर्शकों ने उनकी फिल्मों को काफी पसंद किया है। जन्मदिन के खास मौके पर  सुनते हैं गुरदास मान के कुछ बेहतरीन नगमें।

'छल्ला' से लेकर 'चक जवान' तक, ये हैं गुरदास मान के 10 सुपरहिट गाने

4 of 5
kader khan - फोटो : film history
गोविंदा के बाद कादर खान के बेटे ने अमिताभ बच्चन पर भी साधा निशाना

कादर खान के निधन से उनके बेटे सरफराज बेहद दुखी हैं । कादर खान ने 31 दिसंबर को इस दुनिया को अलविदा कहा । इसके बाद 2 जनवरी को वो सुपुर्द-ए-खाक हुए । कादर खान के निधन पर बॉलीवुड के कई बड़े एक्टर और डायरेक्टर ने दुख जताया । अब कादर खान के बेटे सरफराज उन एक्टर्स से नाराज हैं जिन्होंने उनके पिता की हालत के बारे में पूछा तक नहीं । पहले उन्होंने गोविंदा पर निशाना साधते हुए कहा कि उनसे कोई पूछे कि उन्होंने मेरे पिता के बारे में कितनी बार पूछा । अब सरफराज ने अमिताभ बच्चन पर भी सवाल उठा दिए हैं । सरफराज का कहना है कि बिग बी को मेरे पिता की याद उनके आखिरी दिनों में आई । 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ankit tiwari
सिंगर अंकित तिवारी बने बेटी के पिता

मशहूर सिंगर अंकित तिवारी के घर एक बड़ी खुशी आई है। सुरों के बादशाह अंकित तिवारी एक बेटी के पिता बन गए हैं। अंकित ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें उनके साथ उनकी पत्नी और बेटी है। अंकित ने फोटो शेयर करते हुए लिखा है- भगवान ने मुझे इस साल का सबसे अच्छा तोहफा दिया है। इस दुनिया में तुम्हारा स्वागत है। अंकित ने बताया कि उनकी बेटी का नाम महेश भट्ट ने आर्या तिवारी रखा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें