सुष्मिता सेन फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं। वह अपनी बात बेबाकी से रखने के लिए जानी जाती हैं। अभिनेत्री अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ दोनों के जरिए सुर्खियां बटोरती हैं। अभिनेत्री अपनी फिल्म 'आर्या 3' को लेकर चर्चा में चल रही है। अब इसी बीच सुष्मिता ने अपनी भतीजी जियाना के दूसरे बर्थडे पर उन्हें बेहद खास अंदाज में विश किया है। तो चलिए जानते हैं कि अभिनेत्री ने क्या लिखा है।