शाहरुख खान की फिल्म जीरो आज रिलीज हो गई है। वहीं इस फिल्म में निर्देशक आनंद एल राय की मेहनत खूब दिख रही है। फिल्म में कोई भी कमी न रहे इसके लिए आनंद एल रॉय ने मेरठ को मुंबई में रीक्रिएट किया। छोटे शहर के स्थानीय लोगों को भी मुंबई बुलाया। फिल्म में जबरदस्त फील देने के लिए फिल्म निर्माता ने लगभग 300 कलाकारों के मुंबई बुलाया था।
विज्ञापन
2 of 5
फिल्म जीरो का टीजर
- फोटो : अमर उजाला
स्क्रिप्ट की मांग को देखते हुए निर्माता ने मुंबई की फिल्मसिटी में एक विशाल सेट का निर्माण किया, जिसमें मेरठ के प्रसिद्ध घंटाघर और मेरठ की सड़कों को बनाया गया। मेरठ शहर को दिखाने के लिए जूनियर कलाकारों को यह जिम्मेदारी सौंपी थीं, जिससे कि फिल्म को जब दर्शक देखें, तो उनको लगे कि फिल्म की शूटिंग मेरठ में हुई है।
विज्ञापन
3 of 5
फिल्म जीरो का गाना
वहीं जहां तक शाहरुख के किरदार की बात की जाए तो, फिल्म में अहम किरदार को निभा रहे जीशान अय्यूब ने शाहरुख खान को मेरठ के तौर - तरीके को सीखने में काफी मदद की। जीशान असल जिंदगी में मेरठ से आते हैं। जीशान शाहरुख से सेट पर मेरठ की भाषा में बात किया करते थे, जिससे शाहरुख को मेरठ के लोगों की तरह बोलने में काफी हेल्प हुई।
4 of 5
zero
जीरो में शाहरुख खान एक बौने का किरदार निभा रहे हैं। शाहरुख अपने पिता (तिग्मांशु धूलिया) से इस बात के लिए लड़ते हैं कि उनके गुटखा खाने की वजह से ही उनकी हाइट कम रह गई है। शाहरुख को इस तरह बौना दिखाने के लिए वीएफएक्स पर काफी पैसा खर्च किया गया है।
वहीं आनंद एल राय अपनी पिछली फिल्म रांझणा और तुन वेड्स मनु में भी मेरठ के सेट को बना चुके हैं। शाहरुख की पिछले कुछ समय में ऐसी कई फिल्में आई हैं जिनमें छोटे शहरों की कहानी को दिखाया गया है और उन्होंने बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़े हैं। ऐसे में देखना होगा कि जीरो क्या कमाल कर पाती है।