शाहरुख खान की फिल्म 'जीरो' आज रिलीज हो गई है । देश भर के दर्शक फिल्म को लेकर बहुत उम्मीदें लगाए हैं । वहीं शाहरुख खान ने भी फिल्म को हिट बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शाहरुख की पिछली दो फिल्म 'रईस' और 'जब हैरी मेट सेजल' फ्लॉप हो गई थी ।
विज्ञापन
2 of 6
फिल्म जीरो का गाना
अब शाहरुख के करियर के लिए ये फिल्म हिट होना बहुत जरूरी है । इस बीच शाहरुख खान के लिए एक बहुत बुरी खबर आई है । दअरसल, हर बड़ी फिल्म की तरह 'जीरो' भी रिलीज के कुछ घंटे बाद ही लीक हो गई है ।
विज्ञापन
3 of 6
zero
- फोटो : instagram
फिल्म लीक के मामले में तमिल रॉकर्स TamilRockers) और टोरेंट (Torrent) जैसी वेबसाइट्स का नाम सामने आता है लेकिन इस बार इस मामले में इन वेबसाइट का नाम नहीं है। इस बार ट्विटर पर यह फिल्म लीक हुई है।
4 of 6
zero
ट्विटर पर फर्जी अकाउंट बनाकर इस फिल्म को फैंस के बीच लीक करने की कोशिश की जा रही है। ट्विटर पर फेक एकाउंट्स से फिल्म के सीन सामने आए हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग से इसके एक सीन को पहले ही लीक कर दिया।
विज्ञापन
5 of 6
zero
ट्विटर पर मनोज बाजपेयी और आमिर खान फैन के नाम से अकाउंट बनाकर शाहरुख खान के एंट्री सीन को देखा जा रहा है। जीरो के लीक होने की बात फिल्म समीक्षक अनुपमा चोपड़ा (Anupama Chopra) ने अपने नाम से हुए फर्जी ट्वीट के बारे फैंस को ट्विटर पर जानकारी दी और उन्हें इससे सावधान रहने को कहा।
बता दें कि हाल ही में बॉक्स ऑफिस रिलीज हुई अक्षय कुमार और रजनीकांत की फिल्म 2.0 को कमाल की प्रतिक्रिया मिली थी । लेकिन यह फिल्म भी ऑनलाइन लीक हो गई थी। बता दें कि वेबसाइट तमिलरॉकर्स (Tamilrockers.com) ने फिल्म की रिलीज के बाद इस फिल्म को ऑनलाइन लीक कर दिया था।