Bharat film
- फोटो : twitter
बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान की फिल्म 'भारत' पर रिलीज से पहले संकट के बादल मंडरा गए हैं। उनकी इस फिल्म के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई है। इस याचिका के अनुसार सलमान खान की फिल्म 'भारत' अनुच्छेद 3 (Emblems & Names Act) का उल्लंघन करती है।इस अनुच्छेद के तहत किसी भी देश के प्रतीक चिन्ह और नाम का इस्तेमाल किसी भी कमर्शियल उद्देश्य के लिए नहीं किया जा सकता है। हालांकि सेंसर बोर्ड ने सलमान की फिल्म 'भारत' को बिना किसी कट के U/A सर्टिफिकेट के साथ हरी झंडी दे दी है। ऐसे में रिलीज से पहले 'भारत' के खिलाफ जनहित याचिका दायर होना सलमान खान के लिए संकट पैदा कर सकता है।
पढ़ें:
रिलीज से पहले सलमान खान की 'भारत' पर छाए संकट के बादल, फिल्म के खिलाफ दायर हुई याचिका