फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमिर खान का नया लुक, 35 साल बाद साथ आएंगे रजनीकांत और कमल हासन, पांच खबरें

Sat, 07 Dec 2019 11:16 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Bollywood - फोटो : Social Media
फिल्म इंडस्ट्री से हर दिन सैकड़ों खबर सामने आती हैं। इनमें से कुछ आपके मतलब की होती हैं और कुछ का सीधा असर सिनेमा पर पड़ता है। अमर उजाल आपके लिए ऐसी ही खबरें छानकर लाता है जिसमें आपकी रूचि हो। ऐसी ही पांच खबरों का पंच आपके लिए...
विज्ञापन

2 of 6
Amir khan - फोटो : Social Media
आमिर खान का नया लुक
मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' का एक और नया लुक सामने आया है। कुछ दिन पहले ही आमिर का सरदार वाला लुक रिलीज हुआ था। तुर्की में एक फैन ने आमिर की इस फोटो को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इसमें आमिर की बड़ी दाढ़ी और बाल दिख रहे हैं। उन्होंने सिर पर कैप भी लगाई हुई है। बता दें कि हॉलीवुड फिल्म 'फॉरेस्ट गंप' का ऑफीशियल रीमेक 'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग जारी है। फिल्म में आमिर के अलावा करीना कपूर भी अहम भूमिका में हैं।
विज्ञापन

3 of 6
Rajkummar Rao - फोटो : Social Media
राजकुमार और नुसरत की फिल्म का नाम बदला
लीक से हटकर फिल्म करने वाले एक्टर राजकुमार राव एक बार फिर निर्देशक हंसल मेहता की फिल्म में काम कर रहे हैं। इस फिल्म की नाम पहले 'तुर्रम खान' था लेकिन अब इसे बदलकर  'छलांग' कर दिया गया है। फिल्म का पहला पोस्टर भी रिलीज हो चुका है। इस फिल्म में राजकुमार के साथ नुसरता भरूचा भी नजर आएंगी। ये फिल्म 31 जनवरी 2020 को रिलीज होगी। 

4 of 6
याद पिया की आने लगी - फोटो : सोशल मीडिया
'याद पिया की आने लगी' ने छुआ 100 मिलियन का आंकड़ा
दिव्या खोसला कुमार के गाने 'याद पिया की आने लगी' ने 100 मिलियन व्यूज का आंकड़ा पार कर लिया है। बीते 16 नवंबर को रिलीज हुए इस गाने यूट्यूब पर धूम मचाई हुई है। इस खुशी में दिव्या ने इंस्टाग्राम पर गाने का पोस्टर शेयर करते हुए यूजर्स का धन्यवाद किया है। इस गाने में नेहा कक्कड़ ने अपनी आवाज दी है।
 
विज्ञापन

5 of 6
Luv Ranjan
लव रंजन ने थामा यश राज फिल्म्स का हाथ
निर्देशक और निर्माता लव रंजन ने एक नई शुरुआत की है। उन्होंने यश राज फिल्म्स का हाथ थाम लिया है। यश राज फिल्म्स ने लव फिल्म्स की फिल्में विश्व भर में डिस्ट्रिब्यूट करने की जिम्मेदारी ली है। माना जा रहा है कि दोनों के साथ आने से इंडस्ट्री को फायदा होगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Rajinikanth, Kamal Haasan
35 साल बाद साथ आएंगे रजनीकांत और कमल हासन 
साउथ फिल्मों के सुपर स्टार रजनीकांत और कमल हासन की दोस्ती किसी से छिपी नहीं है। दोनों अक्सर एक दूसरे के साथ नजर आते हैं। खबर है कि दोनों मेगास्टार एक साथ निर्देशक लोकेश कनकराज की फिल्म में नजर आ सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो रजनीकांत और कमल हासन एक साथ 35 साल बाद किसी फिल्म में नजर आएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें