फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रोलर्स ने सोनाक्षी को कहा सलमान की चमची, अभिनेत्री ने दिया जवाब, बोलीं- 'हूं मैं, क्या कर लोगे...'

Sat, 07 Dec 2019 09:01 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Sonakshi Sinha - फोटो : Social Media
सोनाक्षी सिन्हा भले ही सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली अभिनेत्रियों में से एक न हों लेकिन वो बॉलीवुड में सबसे ज्यादा ट्रोल होने वाली एक्ट्रेस  हैं। अपनी पहली फिल्म के बाद से बॉडी शेमिंग से लेकर, कौन बनेगा करोड़पति में पूछे गए रामायण के सवाल तक, सोनाक्षी को अक्सर ट्विटर पर ट्रोल किया जाता रहा है। सोनाक्षी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म दबंग 3 को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में वो सलमान खान के अपोजिट नजर आएंगी। 
विज्ञापन

2 of 5
दबंग 3 - फोटो : सोशल मीडिया
हाल में सोनाक्षी सिन्हा Koimoi में इंटरव्यू के दौरान यूजर्स द्वारा किए गए सवालों को पढ़ रही थीं। इस दौरान एक ट्रोलर्स ने कमेंट लिखा था कि 'सोनाक्षी, सलमान खान की सबसे बड़ी चमची है।' इस कमेंट पर सोनाक्षी ने जबरदस्त जवाब दिया।
विज्ञापन

3 of 5
Sonakshi Sinha - फोटो : Social Media
सोनाक्षी ने ट्रोलर्स को जवाब देते हुए कहा, 'हां ठीक है, उन्होंने मुझे अपनी पहली फिल्म दी ... हूं मैं, क्या कर लोगे?' गौरतलब है सोनाक्षी ने सलमान की फिल्म दबंग से फिल्मों में डेब्यू किया था।

4 of 5
sonakshi sinha - फोटो : Social Media
इससे सोनाक्षी सिन्हा ने हाल ही में अंग्रेजी वेबसाइट द क्विंट को इंटरव्यू दिया। इसमें सोनाक्षी से सवाल किया गया कि अभिनेत्रियों की तुलना में अभिनेता अपने से ज्यादा छोटे सह कलाकार के साथ रोमांस करते नजर आ रहे हैं। सलमान खान भी दबंग 3 में अपने से 33 साल छोटी लड़की से साथ रोमांस कर रहे हैं। इसको वह कैसे देखती हैं ? 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sonakshi sinha
इस सवाल के जवाब में सोनाक्षी सिन्हा ने कहा कि, 'मुझे पता नहीं, दरअसल मैंने कभी ऐसा सोचा नहीं हैं। आपको इस बारे में सलमान खान से खुद पूछना चाहिए कि वह क्या खाते हैं और खुद को कैसे फिट रखते है कि हर फिल्म में नई अभिनेत्री के साथ काम कर रहे हैं। मैंने इस बारे में कभी भी सोचा नहीं हैं क्योंकि मेरे लिए यह एक काम है। मैं सलमान खान को हैट्स ऑफ करती हूं कि वह इतने लंबे समय से काम कर रहे हैं और करियर को बनाए रखा। अगर इससे आपको समस्या है तो इस बारे में आपको सलमान खान से बात करनी चाहिए।'

पूजा भट्ट ने आलिया को दिया जवाब, बोलीं- आपके अंदर हमारे परिवार का ये जीन नहीं है
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें