फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Photos: बोल्ड फोटोशूट में कहर ढाती नजर आईं यामी गौतम, ओवरसाइडज्ड कोट पहनकर दिए ऐसे पोज

Tue, 15 Feb 2022 06:12 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
यामी गौतम - फोटो : Yami Gautam instagram
बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री यामी गौतम सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव हैं। वह बेशक अपनी पर्सनल लाइफ को सोशल मीडिया से दूर रखने की कोशिश करती हैं लेकिन यामी फैंस के बीच तस्वीरें और वीडियोज शेयर करना कभी नहीं भूलती हैं। वह अक्सर फैंस के बीच अपनी हॉट और बोल्ड तस्वीरों से हंगामा मचाने का काम करती हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही किया है। यामी ने अपनी कुछ बोल्ड तस्वीरें शेयर की हैं, जिसने इंटरनेट पर आग लगा दी है। इन तस्वीरों में यामी की बोल्डनेस फैंस को दीवाना बना रही है। हर कोई यामी की तारीफ करते नहीं थक रहा है।
 
दरअसल, यामी गौतम ने ये तस्वीरें अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में यामी के लुक के साथ-साथ आउटफिट ने भी फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। यामी हर तस्वीर में अलग अलग अंदाज में कैमरे को लिए पोज देती हुई दिख रही हैं।
विज्ञापन

2 of 5
यामी गौतम - फोटो : Yami Gautam instagram
इन तस्वीरों में यामी गौतम ने ग्रीन कलर के लेदर ब्लेज़र और फ्लेयर्ड पैंट सेट पहना है, जिसमें वह काफी सुंदर लग रही हैं। उनका स्टाइल काफी ज्यादा अमेजिंग है। इस आउटफिट के साथ एक्ट्रेस ने हमेशा की तरह हल्का मेकअप लिया है और बालों को खुला छोड़ रखा है। कुछ तस्वीरों में यामी गौतम अपनी पैंट की पॉकेट में हाथ डालकर बॉस लेडी वाले पोज दे रही हैं।  
विज्ञापन

3 of 5
यामी गौतम - फोटो : Yami Gautam instagram
यामी गौतम की ये तस्वीरें उनकी अपकमिंग फिल्म ‘ए थर्सडे’ के प्रमोशन के समय की हैं। इस बात का संकेत एक्ट्रेस ने कैप्शन में दे दिया है। यामी गौतम ने लिखा है, ‘ए थर्सडे लोडिंग।’ यामी के इस लुक की फैंस खूब तारीफ कर रहे हैं। कई फैंस ने कमेंट बॉक्स में हार्ट और फायर के ढेर सारे इमोजी भेजे हैं।

4 of 5
यामी गौतम - फोटो : Yami Gautam instagram
इससे पहले यामी गौतम ने जो तस्वीरें शेयर की थीं, उसमें भी एक्ट्रेस ब्लेजर पहने हुए नजर आई थीं। इन तस्वीरों में यामी ने पीले कलर के प्लेजर के साथ डेनिम जींस कैरी की थी। यामी के इस लुक को भी फैंस ने हमेशा की तरह पसंद किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
यामी गौतम - फोटो : social media
वर्क फ्रंट की बात करें तो, यामी गौतम आखिरी बार फिल्म ‘भूत पुलिस’ में नजर आई थीं। इस फिल्म में यामी के साथ सैफ अली खान, जैकलीन फर्नांडिस और अर्जुन कपूर अहम भूमिका में थे। वहीं, अब यामी ए थर्सडे, दसवीं, लॉस्ट और ओह माई गॉड 2 में नजर आएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें