फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमिर खान से हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल ने मांगी मदद, अभिनेता ने दिया ये जवाब

Sun, 26 Jan 2020 06:20 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
aamir khan, rani rampal - फोटो : social media
मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान सोशल मीडिया पर कम ही सक्रिय रहते हैं। ऐसे में अगर वो कोई बात ट्विटर पर कह रहे हैं तो उसकी चर्चा होना लाजिमी है। इस बार आमिर खान ने भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल के ट्वीट पर अपना जवाब दिया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Aamir Khan - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
रानी रामपाल ने आमिर खान को टैग करते हुए उनसे वर्ल्ड गेम्स एथलीट ऑफ द ईयर के लिए वोट पाने में उनसे मदद की अपील की। रानी रामपाल का ट्वीट देखते ही आमिर खान ने तुरंत जवाब दिया। उन्होंने जो लिखा उसे जानकर आप भी उनकी तारीफ करेंगे।
विज्ञापन

3 of 5
रानी रामपाल - फोटो : पीटीआई
रानी रामपाल ने अपने ट्वीट में कहा, 'प्रिय आमिर खान सर, 'वर्ल्ड गेम्स एथलीट ऑफ द ईयर' के लिए एकमात्र भारतीय के रूप में चुने जाने पर मुझे गर्व है। क्या आप हमें इस दंगल में जिताएंगे।' 

4 of 5
Aamir Khan - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
आमिर खान ने रानी रामपाल को जवाब में लिखा- 'रानी रामपाल आपको पुरस्कार की आवश्यकता नहीं है। आप पहले से ही विशेष हैं। मैं आपको जीवन के लिए शुभकामनाएं देता हूं। हमारी छोरियां किसी से कम हैं के?'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Aamir Khan - फोटो : amar ujala mumbai
फिल्मों की बात करें तो आमिर खान इन दिनों अपनी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' को लेकर बेहद व्यस्त हैं। फिल्म में आमिर के अलावा करीना कपूर भी मुख्य किरदार में हैं। यह फिल्म साल 1994 में रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्म 'फॉरेस्ट गंप' की आधिकारिक रीमेक है। जिसका निर्देशन अद्वैत चंदन कर रहे हैं। इस फिल्म के लिए आमिर ने करीब 20 किलो वजन बढ़ाया है। ये फिल्म वायकॉम 18 स्टूडियो और आमिर खान प्रोडक्शन के बैनर तले क्रिसमस 2020 पर रिलीज होगी। 

'मैं मुस्लिम हूं, मेरी पत्नी हिंदू और मेरे बच्चे हिंदुस्तानी हैं', शाहरुख खान के इस बयान ने जीता फैंस का दिल
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें