फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेब्यू करने से पहले ही सारा-कार्तिक का बोल्ड सीन देख ये क्या बोल गईं अभिनेत्री, नहीं होगा यकीन

Sun, 26 Jan 2020 06:19 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Aalia Furniturewalla, Kartik Aaryan and Sara - फोटो : twitter
पूजा बेदी की बेटी अलाया फर्नीचरवाला (Aalia Furniturewalla) जल्द ही 'जवानी जानेमन' (Jawaani Jaaneman) फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। यह फिल्म सात फरवरी को रिलीज होगी। इन दिनों अलाया फिल्म के प्रमोशन में जुटी हुई हैं। इस दौरान अलाया हाल ही में एक चैट शो में पहुंचीं। इस चैट शो में अलाया ने कार्तिक आर्यन से जुड़ी ऐसी बात कह दी जिसे जानकर आपको बिल्कुल भी यकीन नहीं होगा। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Aalia Furniturewalla - फोटो : Instagram
अलाया ने ये खुलासा एक निजी चैनल के चैट शो में किया। अलाया ने 'जवानी जानेमन' फिल्म का प्रमोशन करते हुए कार्तिक-सारा की लव आजकल फिल्म के ट्रेलर की बात की। अलाया ने कहा ट्रेलर में सारा-कार्तिक का बोल्ड सीन देखने के बाद अगर उन्हें कार्तिक संग कोई बोल्ड सीन करने को मिला तो उन्हें कोई भी दिक्कत नहीं होगी। 
विज्ञापन

3 of 5
सारा, कार्तिक - फोटो : Social Media
इसके बाद अलाया से पूछा गया कि अगर एक दिन कार्तिक आर्यन उनके बेड पर उन्हें मिले तो उनकी क्या प्रतिक्रिया होगी? जवाब में अलाया ने कहा- 'कार्तिक को अपने बेड पर देखकर मुझे कोई अचंभा नहीं होगा।' इतना ही नहीं अलाया से पूछा गया कि ऐसा क्या है जो अनन्या पांडे के पास नहीं है और उनके पास है? जवाब में आलिया ने कहा- 'अनन्या के पास नेपोटिज्म पर अच्छा जवाब नहीं है लेकिन मेरे पास है।' 

4 of 5
Saif Ali Khan - फोटो : twitter
बहुत कम लोग जानते होंगे कि अलाया से पहले 'जवानी जानेमन' में सारा को कास्ट करने पर विचार किया जा रहा था। इस बात का खुलासा खुद सैफ ने किया। सैफ ने कहा- 'हां ऐसा हुआ था। केदारनाथ होल्ड पर चली गई थी। उस वक्त सारा के पास कोई भी फिल्म नहीं थी। उन दिनों इस फिल्म को लेकर बातें हो रही थीं। एक अच्छे पिता के तौर पर मैंने उन दिनों सारा से जब पूछा कि क्या वह मेरे साथ ये फिल्म करेंगी? उन्होंने तुरंत हां कर दिया था।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Saif ali khan - फोटो : सोशल मीडिया
सैफ ने आगे कहा- 'इसके बाद केदारनाथ वापस ट्रैक पर आ गई। फिर सिंबा मिल गई। मैंने सारा से कहा कि सुनो ये फिल्म अब तुम मत करो। ये तुम्हारे लिए एक बैकअप प्लान था। मैं किसी और के साथ इसे करना पसंद करूंगा। तुम्हें रणवीर सिंह और वरुण के साथ काम करना चाहिए। उसने भी हां कहा था।' सैफ ने इंटरव्यू के दौरान कहा कि वो सारा के साथ काम नहीं करना चाहते हैं। सैफ ने कहा- 'मैं सारा के साथ काम नहीं करना चाहता हूं क्योंकि परिवार के साथ दिक्कतें हो जाती हैं।' आपको बता दें, 'जवानी जानेमन' में सैफ के अलावा अलाया और तब्बू हैं। 

'मैं मुस्लिम हूं, मेरी पत्नी हिंदू और मेरे बच्चे हिंदुस्तानी हैं', शाहरुख खान के इस बयान ने जीता फैंस का दिल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें