देश में कोरोना की लहर एक बार फिर उठती दिख रही है। वहीं पिछले साल की तरह इस साल फिर बॉलीवुड के सितारे कोरोना संक्रमित हो रहे हैं। जहां पिछले साल अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर, मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर जैसे सितारे कोरोना संक्रमित हुए थे तो वहीं इस साल और भी दूसरे सितारों को कोराना हो गया। आपको बताते हैं कि इस समय कौन कौन से सितारे कोरोना की चपेट में आए हैं।