फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोफी चौधरी ने शेयर की बोल्ड अंदाज वाली तस्वीर, फैंस को सुनाया एक बुरे अनुभव का किस्सा

Wed, 24 Mar 2021 05:23 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
sophie - फोटो : instagram

बॉलीवुड अभिनेत्री सोफी चौधरी अब फिल्म इंडस्ट्री का एक जाना-पहचाना चेहरा और मशहूर नाम हैं। वे एक खूबसूरत अदाकारा होने के साथ-साथ मंझी हुई मॉडल, गायिका और डांसर भी हैं संघर्षों के बाद बॉलीवुड तक पहुंचने वाली अभिनेत्री अब चर्चा में रहने लगी हैं और सुर्खियों में भी दिखाई देती हैं। लेकिन उनकी गुजरी जिंदगी ऐसी नहीं थी, जो अब बहुत बदल चुकी है। सोफी को अब बॉलीवुड के तौर तरीकों का अच्छे से अंदाजा हो गया है। तभी तो उनकी तस्वीर इतनी तेजी से वायरल होने लगी है। अब सोशल मीडिया पर बिकिनी वाली उनकी एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है।

विज्ञापन

2 of 5
सौफी चौधरी - फोटो : Insatagram- @sophiechoudry

सोफी चौधरी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर ये तस्वीर शेयर की है। साथ में एक लंबा-चौड़ा नोट भी लिखा है। फोटो पर फैंस जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। सोफी चौधरी ने अपनी जिंदगी के कुछ बुरे अनुभवों का खुलासा किया है। इसकी काफी चर्चा हो रही है।

विज्ञापन

3 of 5
सौफी चौधरी - फोटो : Insatagram- @sophiechoudry
शेयर की गई तस्वीर में वह रेड कलर की बिकिनी पहने नजर आ रही हैं। इसमें सोफी चौधरी का बोल्ड अंदाज देखते ही बन रहा है। अपनी इस तस्वीर को साझा करते हुए उन्होंने बताया कि ज्यादातर लोगों को लगता है कि वह अपनी बॉडी को लेकर हमेशा से कॉन्फिडेंट नहीं रही हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। शुरुआती दिनों में जब उन्हें बिकिनी पहनने को कहा गया था तो वह बिल्कुल भी सहज नहीं थीं। वह अपनी बॉडी को लेकर एक समय काफी असहज थीं।

4 of 5
Sophie chaudhary
सोफी चौधरी ने लिखा, 'बहुत से लोग सोचते हैं कि मैं हमेशा से इतनी बॉडी कॉन्फिडेंट थी। सच यह है कि जब एमटीवी के दिनों में मुझे ब्लैक बिकिनी पहनने को कहा गया तो इस सोच ने ही मुझे पागल कर दिया। मैंने सबकुछ छोड़ने तक का मन बना लिया था।मुझे लगा कि मेरे आसपास सभी काफी स्लिम लड़कियां थीं, जबकि मेरी बॉडी में कर्व्स बहुत हैं। कमियां हैं और मेरा अंदर आत्मविश्वास कम था। मुझे यह समझने में सालों लग गए कि खुद से प्यार करना कितना जरूरी है। अपने शरीर और मस्तिष्क के स्वास्थ्य पर काम करना और यह स्वीकार करना कि मेरे में सबसे अच्छी बात यह है कि मैं दूसरों से अलग हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Sophie Choudry
अभिनेत्री ने लिखा 'अब मैं खुद को दूसरों के मुकाबले पहले से ज्यादा फिट, खुश और खूबसूरत महसूस करती हूं। हम में से कोई भी उत्तम नहीं होता। हम सभी की अपनी खामियां और असुरक्षा हैं, लेकिन खुद के लिए नम्र बनने की कोशिक करें, आप देखेंगे कि कैसे आपकी कमियां आपको खूबसूरत लगने लगेंगी। सच कहूं तो उत्तम होना भी उबाऊ है।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें