फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमिर खान के स्टाफ मेंबर्स का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव, मां का टेस्ट होना बाकी, फैंस से मांगी दुआ

Tue, 30 Jun 2020 12:54 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मां के साथ आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया
आमिर खान के कुछ स्टाफ मेंबर्स का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। उन्होंने खुद एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी है। आमिर ने यह भी बताया कि उनके घर के बाकी लोगों का कोविड 19 टेस्ट निगेटिव आया है लेकिन मां जीनत हुसैन की रिपोर्ट आनी बाकी है। 
विज्ञापन

2 of 5
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया
ट्विटर पर जारी किए गए एक बयान में आमिर खान ने कहा, 'आपको जानकारी देना चाहता हूं कि मेरे कुछ स्टाफ मेंबर्स का टेस्ट पॉजिटिव आया है। उन्हें तुरंत क्वारंटीन किया गया है और बीएमसी के अधिकारी उन्हें तुरंत इलाज के लिए ले गए हैं।'
विज्ञापन

3 of 5
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया
आमिर आगे लिखते हैं कि 'मैं उनकी अच्छी देखभाल करने और सोसायटी को सैनिटाइज करने के लिए बीएमसी का धन्यवाद कहना चाहूंगा। मेरे परिवार के बाकी सदस्यों का टेस्ट निगेटिव आया है।'

4 of 5
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया
आमिर लिखते हैं कि 'अभी मैं अपनी मां का टेस्ट करवाने जा रहा हूं। वही आखिरी बची हैं। कृपया प्रार्थना करें कि वह निगेटिव आएं। मैं एक बार फिर से बीएमसी का शुक्रिया अदा करना चाहूंगा कि उन्होंने बहुत ही जल्दी, बहुत ही प्रोफेशनल और अच्छे तरीके से हमारी मदद की।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
परिवार के साथ आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया
साथ ही आमिर ने कोकिलाबेन अस्पताल के डॉक्टर्स, नर्स और स्टाफ का शुक्रिया किया है। बता दें कि आमिर से पहले करण जौहर और आलिया भट्ट के स्टाफ मेंबर्स भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। बाद में वो अस्पताल से स्वस्थ होकर वापस लौटे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें