बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान के चीनी प्रशंसकों ने रविवार को यहां भारतीय दूतावास में उनका 56वां जन्मदिन मनाया और ‘थ्री इडियट’ और ‘दंगल’ जैसी उनकी लोकप्रिय फिल्मों पर चर्चा की। खान के करीब 80 प्रशंसकों, जिनमें अधिकतर युवा थे, ने उन्हें लिखे पत्र पढ़े और उनके साथ बनाई गई वीडियो और फोटो को साझा किया। उन्होंने ये वीडियो तब बनाई थी और फोटो तब लिए थे जब खान पिछली बार चीन की यात्रा पर आए थे।