सुपर स्टार शाहरुख खान ने जब शादी के उस वक्त लाखों लड़कियों का दिल टूटा होगा और आज भी करोड़ों लड़कियां उन पर जान छिड़कती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आमिर खान की बेटी भी एक वक्त पर शाहरुख के प्यार में पागल थीं ?
विज्ञापन
शाहरुख के प्यार में पागल थी आमिर की 'बेटी', शादीशुदा होने का पता चला तो हुआ ये हाल
2 of 5
- फोटो : Twitter
वैसे यहां हम आमिर की बेटी इरा की नहीं बल्कि 'दंगल' में उनकी बेटी का किरदार निभा रही फातिमा सना शेख की बात कर रहे हैं, जिन्होंने बचपन में शाहरुख के साथ फिल्म 'वन टू का फोर' में काम किया था।
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान फातिमा ने शाहरुख को लेकर अपने प्यार का खुलासा किया।
विज्ञापन
शाहरुख के प्यार में पागल थी आमिर की 'बेटी', शादीशुदा होने का पता चला तो हुआ ये हाल
3 of 5
- फोटो : Twitter
फातिमा ने कहा, 'मैं शाहरुख खान की बहुत बड़ी फैन थी और अपनी अलमारी में मैंने शाहरुख के ही पोस्टकार्ड चिपका रखे थे। मैं बहुत प्यार करने लगी थीं उनसे। लेकिन उस वक्त मेरा दिल बहुत बुरी तरह से टूट गया था जब शूटिंग के दौरान मुझे पता चला कि शाहरुख शादीशुदा हैं।'
शाहरुख के प्यार में पागल थी आमिर की 'बेटी', शादीशुदा होने का पता चला तो हुआ ये हाल
4 of 5
बता दें कि उस वक्त फातिमा की उम्र सात साल की थी लेकिन शाहरुख के लिए वो बुरी तरह से पागल थीं।
शाहरुख के बारे में आगे बताते हुए फातिमा ने कहा,'शाहरुख मुझे बहुत लाड़ करते थे। मैं भी उनसे बहुत प्यार करती थी और लगता था कि वो भी मुझसे प्यार करते हैं। इतने लाड़-प्यार की वजह से मुझे लगना लगा था कि मुझे शाहरुख से शादी करनी चाहिए।'
शाहरुख के प्यार में पागल थी आमिर की 'बेटी', शादीशुदा होने का पता चला तो हुआ ये हाल
5 of 5
- फोटो : Twitter
फातिमा सना शेख ने कमल हासन के साथ भी काम किया है। फिल्म 'चाची 420' में उन्होंने छोटी बच्ची का लीड किरदार निभाया था। बड़े होकर फातिमा ने अपनी पढाई बीच में ही छोड़ दी और फिल्मों में ही अपना करियर बनाने के बारे में सोचा। लेकिन शुरुआत में उन्हें कुछ खास ऑफर नहीं मिले और इसके चलते उन्हें कुछ एक टीवी शो में काम करना पड़ा।
आखिरकार उन्हें आमिर खान के साथ फिल्म 'दंगल' में काम करने का मौका मिला और इससे वो काफी खुश हैं।