क्या आपको फिल्म 'जॉगर्स पार्क' याद है ? वही फिल्म जिसमें जगजीत सिंह की सुपरहिट गजल 'बड़ी नाजुक है ये मंजिल' थी ? अगर हां तो आपको एक्ट्रेस पेरीजाद जोराबियन भी याद होंगी जो उस फिल्म में लीड रोल में थीं। बेशक ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी लेकिन इसके जरिए पेरीजाद के रुप में एक बेहतरीन हीरोइन इंडस्ट्री को मिली लेकिन चंद फिल्मों के बाद वो गायब हो गई।
विज्ञापन
फिल्में छोड़ने के बाद खाना बेच रही है 'जॉगर्स पार्क' की ये हीरोइन
2 of 5
- फोटो : Twitter@PerizaadZorabia
लेकिन क्या आप जानते हैं कि चकाचौंध की दुनिया से दूर होने के बाद आज ये हीरोइन क्या कर रही है ? पेरीजाद अब खाने-पीने की चीजें बेचती हैं। हो गए ना हैरान ? लेकिन ये सच है।
विज्ञापन
फिल्में छोड़ने के बाद खाना बेच रही है 'जॉगर्स पार्क' की ये हीरोइन
3 of 5
दरअसल पहली फिल्म के बाद पेरीजाद ने कई और फिल्में कीं लेकिन वो कुछ खास नहीं चलीं। टीवी की दुनिया में भी उन्होंने अपनी किस्मत आजमाई लेकिन वहां भी निराशा ही हाथ लगी और फिर अचानक ही एक दिन उन्होंने फिल्मों को अलविदा कह दिया।
फिल्में छोड़ने के बाद खाना बेच रही है 'जॉगर्स पार्क' की ये हीरोइन
4 of 5
- फोटो : Twitter@PerizaadZorabia
इतने सालों में वो इंडस्ट्री से गायब ही रहीं लेकिन हाल ही में जब उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर नजर पड़ी तो पाया कि उन्होंने 'जोराबियन' नाम से एक पैक्ड फूड ब्रांड शुरु किया है जिसके अंदर वो पैक हुआ चिकन बेचती हैं।