फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहरुख और सलमान को लेकर पहली बार बोले आमिर- 'मैं इनको प्रतियोगी नहीं मानता'

Mon, 05 Nov 2018 01:43 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Aamir Khan Shah rukh Khan and Salman Khan - फोटो : file photo
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट यानी आमिर खान अपनी आने वाली फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म में फिरंगी ठग की भूमिका में दिखाई देने वाले हैं। वहीं दूसरी और बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान की फिल्म 'जीरो' का ट्रेलर रिलीज हुआ है। ट्रेलर को भी दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। इस बीच आमिर खान ने शाहरुख खान और दंबग खान यानी सलमान खान को लेकर बड़ी बात कही है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
aamir khan - फोटो : file photo
आमिर खान इन दिनों 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' के प्रमोशन में लगे हुए हैं। मीडिया से मुखातिब होते हुए आमिर ने सलमान खान और शाहरुख खान को लेकर बड़ा बयान दे दिया है। आमिर खान ने कहा है कि वह शाहरुख और सलमान को कभी भी अपना प्रतियोगी नहीं मानते हैं। उन्होंने कहा- मैं स्पर्धात्मक व्यक्ति नहीं हूं और मैंने कभी सलमान और शाहरुख के साथ प्रतिस्पर्धा महसूस नहीं की है।
विज्ञापन

3 of 5
शाहरुख खान - फोटो : file photo
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए आमिर खान ने कहा- 'अगर मैं किसी को भी अपना प्रतिस्पर्धी समझता तो अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा की बायोपिक के लिए मैं शाहरुख खान का नाम नहीं देता, क्योंकि मुझे पता है कि शाहरुख राकेश शर्मा के किरदार को बहुत ही अच्छे से कर सकते हैं।' उन्होंने कहा है- 'मैंने जब राकेश शर्मा की बायोपिक की कहानी सुनी तो मुझे काफी अच्छी लगी और मैंने शाहरुख को फोन करने के बोला कि तुम्हें भी एक बार कहानी सुननी चाहिए। मुझे खुशी है कि शाहरुख ने कहानी को सुना और इसको करने के लिए राजी भी हुए।' 

4 of 5
शाहरुख खान - फोटो : file photo
इसके साथ ही आमिर खान ने बॉलीवुड के किंग खान और दबंग खान की भी जमकर तारीफ की है। वह इन दोनों को काफी बड़ा स्टार मानते हैं। पता हो कि शाहरुख ने हाल ही में 'जीरो' के ट्रेलर लांच के दौरान बताया था कि 'जीरो' फिल्म करने की सलाह उन्हें सलमान खान ने दी थी। इसके बाद उन्होंने फिल्म जीरो में बौने बाउआ सिंह का किरदार करने का मन बनाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Thugs Of Hindostan - फोटो : file photo
बात करें आमिर खान की फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' की तो यह फिल्म 8 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में आमिर के साथ बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन, दंगल गर्ल फातिमा सना शेख और कटरीना कैफ मुख्य भूमिका में है। 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का निर्देशन विजय कृष्ण आचार्य कर रहे हैं। इस फिल्म को यश राज फिल्म्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें