फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18वें बर्थडे पर खुशी को श्रीदेवी की कमी खलने नहीं दे रहीं जाह्नवी, 7 लाख लोग देख चुके हैं वीडियो

Mon, 05 Nov 2018 12:35 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Janhvi Kapoor and Khushi - फोटो : twitter
श्रीदेवी की दोनों बेटियों का रिश्ता काफी मजबूत है। दोनों बहनें जाह्नवी और खुशी अक्सर एक दूसरे के साथ समय बिताते हुए भी देखी गई हैं। जिसमें दोनों के बीच की बॉंडिंग साफ दिखाई दी। जाह्नवी की छोटी बहन खुशी का आज जन्मदिन है। इस मौके पर उनकी बड़ी बहन जाह्नवी ने एक ऐसा पोस्ट किया है जिसे देखकर उनकी पुरानी यादें ताजा हो जाएंगी।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Janhvi Kapoor and Khushi - फोटो : twitter
खुशी आज अपना 18वां जन्मदिन मना रही हैं। उनके इस दिन को और भी खास बनाने के लिए जाह्नवी कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया। यह वीडियो दोनों बहनों के बचपन का है। इस वीडियो में जाह्नवी अपनी छोटी बहन खुशी के साथ डांस करती हुई दिखाई दे रही हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
Janhvi Kapoor and Khushi - फोटो : twitter
इस वीडियो को पोस्ट करते हुए जाह्नवी ने लिखा - 'यह वीडियो एक छोटा सा उदाहरण है कि बचपन में तुमने मुझे कितना तंग किया है। मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं। इतना ज्यादा कि तुम सोच भी नहीं सकती।' इस वीडियो को अब तक 7 लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं। इसके साथ ही यूजर्स खुशी को जन्मदिन की बधाई भी दे रहे हैं। 
 

4 of 5
Dhadak - फोटो : File Photo
श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर 'धड़क' फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू कर चुकी हैं। वहीं खुशी अभी इंडस्ट्री में नहीं आई है। खुशी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं और लगातार फोटो शेयर करती रहती हैं। जाह्नवी के मुकाबले वह लाइमलाइट में थोड़ी कम रहती हैं। वहीं जाह्नवी की बात करें तो धड़क के बाद वह 'रणभूमि' और 'तख्त' फिल्म में नजर आएंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Dhadak - फोटो : File Photo
जाह्नवी की 'धड़क' फिल्म ने ठीक-ठाक बिजनेस किया था। इस फिल्म में जाह्नवी के साथ ईशान खट्टर लीड रोल में थे। यह फिल्म मराठी फिल्म 'सैराट' का हिंदी रीमेक थी। हालांकि 'सैराट' की तरह कामयाबी की सीढ़ियां नहीं चढ़ पाई। हालांकि जाह्नवी और ईशान की जोड़ी को इस फिल्म में दर्शकों ने पसंद किया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें