फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aamir Khan: किरण राव से तलाक और तीसरी शादी पर आमिर खान ने दी प्रतिक्रिया, कहा- ना तब कोई था, ना अब कोई है

Tue, 15 Mar 2022 12:42 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हाल ही में अपना 57वां जन्मदिन मनाने वाले बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान अक्सर सोशल मीडिया और सार्वजनिक समारोह से दूर रहते हैं। लेकिन अपने दमदार अभिनय के अलावा मिस्टर परफेक्शनिस्ट अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
आमिर खान - फोटो : instagram/amirkhanactor_

हाल ही में अपना 57वां जन्मदिन मनाने वाले बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान अक्सर सोशल मीडिया और सार्वजनिक समारोह से दूर रहते हैं। लेकिन अपने दमदार अभिनय के अलावा मिस्टर परफेक्शनिस्ट अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं। बीते साल ही हुए अपने तलाक के बाद से ही आमिर सुर्खियों में रहे थे। इतना ही नहीं अभिनेता के तलाक के बाद उनका नाम भी कुछ लोगों के साथ छोड़ा गया और तलाक की वजह को लेकर कई तरह के कयास भी लगाए जा रहे थे। ऐसे में हाल ही में एक इंटरव्यू में आमिर खान ने सोशल मीडिया पर चल रही उनकी रिलेशनशिप की खबरों पर चुप्पी तोड़ी है। 

विज्ञापन

2 of 5
आमिर खान और किरण राव - फोटो : social media

एक बातचीत के दौरान जब अभिनेता से पूछा गया कि क्या किसी दूसरे से रिश्ते की वजह से उनका किरण से तलाक हुआ है। इसका जवाब देते हुए आमिर खान ने कहा कि ना उस समय कोई था और ना ही अभी कोई है। दरअसल, बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान और उनकी दूसरी पत्नी किरण राव ने बीते साल ही अपनी 15 साल की शादी को खत्म करने का फैसला कर लिया था। इस दौरान आमिर खान ने अपनी पहली पत्नी रीना दत्ता से हुए तलाक को लेकर भी बात की।

 

विज्ञापन

3 of 5
आमिर खान और रीना दत्ता - फोटो : social media

आमिर खान ने आगे बताया कि उनका पहला रिश्ता भी किरण की वजह से नहीं टूटा था। उन्होंने किरण की वजह से रीना से तलाक नहीं लिया। आमिर ने कहा कि जब उन्होंने रीना से तलाक लिया तब उनकी जिंदगी में कोई भी नहीं था। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि वह किरण को पहले से ही जानते थे, लेकिन वह दोनों रीना से तलाक के कुछ दिनों बाद दोस्त बने थे।

4 of 5
आमिर खान - किरण राव - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि आमिर खान और किरण राव ने बीते साल जुलाई में ज्वाइंट स्टेटमेंट जारी करते हुए अपने तलाक की जानकारी दी थी। उन्होंने कहा था कि इन 15 सालों में हमने जिंदगी भर के अनुभव, खुशी और हंसी साझा की है। हमारा रिश्ता सिर्फ विश्वास, सम्मान और प्यार में बड़ा है। हम अपने जीवन का एक नया हिस्सा शुरू करना चाहेंगे। अब हम पति-पत्नी के रूप में नहीं बल्कि एक को- पेरेंट और परिवार के रूप में रहेंगे। हम बीते कुछ समय से अलग ही रह रहे थे, लेकिन अलग रहने के बावजूद भी हम परिवार की तरह हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आमिर खान की शादी की वायरल तस्वीर - फोटो : वायरल- Youtube

किरण राव से तलाक के बाद आमिर खान का अक्सर अभिनेत्री फातिमा सना शेख के साथ नाम जोड़ा जाने लगा। हालांकि एक्ट्रेस ने इन सभी खबरों को सिरे से खारिज कर दिया था। एक्ट्रेस ने यूजर्स पर अपनी भड़ास निकालते हुए कहा था कि लोग उन्हें फालतू में निशाना बना रहे हैं, जबकि आमिर की निजी जिंदगी से उनका कोई लेना देना नहीं है। वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता जल्द ही 'लाल सिंह चड्ढा' में नजर आएंगे। 11 अगस्त को रिलीज होने वाली इस फिल्म में आमिर के साथ करीना कपूर भी नजर आएंगी।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें