फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aamir Khan: 'पठान' में शाहरुख-सलमान के ट्रेन सीक्वेंस ने युवा अभिनेताओं को किया निराश! आमिर खान ने ली चुटकी

Tue, 12 Nov 2024 03:08 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

आमिर खान ने फिल्म 'पठान' में शाहरुख खान और सलमान खान के ट्रेन सीक्वेंस पर बात की है। अभिनेता को सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी फिल्म पर चुटकी लेते देखा गया है। 
 
विज्ञापन
1 of 5
शाहरुख-सलमान (पठान)-आमिर खान - फोटो : इंस्टाग्राम
आमिर खान इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इसी बीच सुपरस्टार कई इंटरव्यू का हिस्सा बनते और कुछ बड़े और दिलचस्प खुलासे करते नजर आ रहे हैं। इसी कड़ी में अब आमिर ने सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित साल 2023 की फिल्म 'पठान' को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने फिल्म में शाहरुख खान और सलमान खान के ट्रेन सीक्वेंस पर बात की, साथ ही कुछ ऐसा कह दिया जिससे हर कोई दंग रह गया।
विज्ञापन

2 of 5
आमिर खान - फोटो : इंस्टाग्राम@aamirkhanproductions

ट्रेन सीक्वेंस पर आमिर खान की टिप्पणी    

अभिनेता आमिर खान ने हाल ही में 'पठान' में शाहरुख खान और सलमान खान के ट्रेन सीक्वेंस पर टिप्पणी की। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि इस सीन ने कई युवा अभिनेताओं को थोड़ा निराश कर दिया होगा। आमिर ने कहा, 'मुझे वह सीन वाकई में मजेदार लगा।'
विज्ञापन

3 of 5
पठान - फोटो : यूट्यूब

सीन को बताया मजेदार 

आमिर खान ने अपने बयान में जोड़ा, 'मैंने वह फिल्म नहीं देखी है, लेकिन मैंने वह सीन देखा है। आपको आजकल इंस्टाग्राम वगैरह पर क्लिप मिल जाती हैं, इस तरह मैंने वह सीन देखा। यह काफी मजेदार है।' बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट ने दोनों की हरकतों के बारे में बात करना जारी रखा। 

4 of 5
आमिर खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई

युवा अभिनेता हुए निराश!

उन्होंने कहा, 'सभी युवा अभिनेता इस सीन को देखने के बाद थोड़े निराश जरूर हुए होंगे। हालांकि, आप सलमान और शाहरुख से भी निराश नहीं हो सकते हैं इसलिए क्या ही कर सकते हैं।' बताते चलें कि इस एक्शन सीन में शाहरुख और सलमान खलनायकों से लड़ने के बाद आराम से बैठकर इस बात पर चर्चा करते हैं कि उनके बाद भारतीय सिनेमा की बागडोर कौन संभालेगा? 'पठान' में शाहरुख के अलावा दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

आमिर खान का वर्कफ्रंट

काम के मोर्चे पर, आमिर खान को आखिरी बार साल 2022 की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा में देखा गया। इसमें करीना कपूर, मोना सिंह और नागा चैतन्य भी मुख्य भूमिका में हैं। अभिनेता इन दिनों फिल्म 'सितारे जमीन पर' पर काम कर रहे हैं। चर्चा है कि उन्होंने लोकेश कनगराज की फिल्म में भी काम करने का मन बनाया है। हालांकि, इस खबर की अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। 

SRK Death Threat: शाहरुख खान को धमकी देने वाला आरोपी फैजान गिरफ्तार, आज कोर्ट में होगी पेशी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें