साउथ सुपरस्टार प्रभास की पैन इंडिया फिल्म 'आदिपुरुष' कल यानी 16 जून को बड़े पर्दे पर दस्तक देने जा रही है। फैंस को इस फिल्म का कई साल से इंतजार है। प्रभास के अलावा इसमें कृति सेनन, सैफ अली खान, सनी सिंह और देवदत्त नागे मुख्य भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को लेकर प्रशंसकों के साथ-साथ फिल्म इंडस्ट्री के लोग भी काफी ज्यादा उत्साहित हैं। हाल ही में आमिर खान ने भी फिल्म की पूरी टीम को रिलीज से पहले शुभकामनाएं दी हैं। Tiku Weds Sheru: नवाज की नई फिल्म पर हुआ बवाल, 21 साल की एक्ट्रेस संग किसिंग सीन ने लगाई इंटरनेट पर लगाई आग
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
आमिर खान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
आमिर की कंपनी आमिर खान प्रोडक्शनंस के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से गुरुवार को फिल्म 'आदिपुरुष' का एक मोंटाज शेयर किया गया। इसके साथ ही कंपनी ने कैप्शन में लिखा, ''भूषण कुमार, प्रभास, सैफ अली खान, ओम राउत और फिल्म की पूरी टीम को आदिपुरुष के लिए शुभकामनाएं। आशा है कि यह पूरी दुनिया के दर्शकों का दिल जीतेगी।'' BB OTT2: सलमान खान के शो में हुई फलक नाज की एंट्री, अभिनेता शीजान ने पोस्ट शेयर कर जताई खुशी
वहीं, आमिर खान की बात करें तो 'लाल सिंह चड्ढा' के फ्लॉप होने के बाद अभिनेता इन दिनों एक्टिंग से दूर हैं। कुछ समय पहले ही उन्होंने एलान किया था कि वह फिलहाल अपने परिवार के साथ समय बिताना चाहते हैं। हालांकि, उन्होंने यह साफ किया था कि वह फिल्म निर्माण के काम में सक्रिय रहेंगे। रिपोर्ट्स की मानें तो आमिर इस समय किसी दमदार स्क्रिप्ट की तलाश में हैं, जिससे वह मजबूती के साथ वापसी कर सके। Kangna Ranaut: कंगना को संघर्ष के दिनों की याद दिलाती है 'टीकू वेड्स शेरू', फिल्म के लिए उत्साहित हैं एक्ट्रेस