फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

53वें जन्मदिन पर आज आमिर खान फैंस को देंगे यह खास तोहफा, अब ऐसे मिलेगी उनके पल-पल की खबर

Wed, 14 Mar 2018 12:51 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Aamir Khan
बॉलीवुड के सुपरस्टार खान यानि कि आमिर खान का 14 मार्च को अपना 53 वां बर्थडे सेलिब्रेट करेंगे। खबर है कि इस खास अवसर पर वह अपने फैंस के लिए एक तोहफा पेश करने वाले हैं। आइए खबर में जानते हैं आखिर आमिर क्या लाए हैं अपने चाहनेवालों के लिए...
विज्ञापन

2 of 5
Aamir khan in Varanasi - फोटो : अमर उजाला
फिल्म कयामत से कयामत तक से बतौर एक्टर अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाले आमिर खान के फैंस फेहरिस्त काफी लंबी है। बता दें कि ट्विटर पर उनके 22 मिलियन से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं। लेकिन अपने फैंस को नया तोहफा देते हुए आमिर खान अब अपना अपने जन्मदिन के मौके पर इंस्टाग्राम अकाउंट बनाने वाले हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Aamir khan in Varanasi - फोटो : अमर उजाला
इस कड़ी में साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत ने भी हाल ही में अपना इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया है और देखते ही देखते उनके फॉलोअर्स की संख्या लाखों में पहुंच गई है। बात करतें हैं कि आमिर का जन्म 14 मार्च 1965 को मुंबई में हुआ था। उनका पूरा नाम मोहम्मद आमिर हुसैन खान है। 

4 of 5
aamir khan and kiran rao
साथ ही आपको बता दें कि आमिर की हाल ही में आई दो फिल्में दंगल और सीक्रेट सुपरस्टार ने चीन के बॉक्स पर आग लगा कर रख दी। दरअसल, वहां इन दोनों फिल्मों ने कमाई के सारे रिकॉर्ड डाले। चीन में आमिर की पॉपुलैरिटी को देखते हुए चाइनीज मोबाइल कंपनी वीवो ने उन्हें एंबेसडर बना लिया है। बता दें कि भारत में इस कंपनी के एंबेसडर रणवीर सिंह हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
aamir khan and priyanka chopra
फिलहाल आमिर खान अपनी अपकमिंग फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान के लिए काम कर रहे हैं। यह पहली मर्तबा होगा जब फिल्म जगत के इतिहास में आमिर खान और बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन एकसाथ बड़े पर्दे पर दिखाई देंगे। इनके अलावा फिल्म में कटरीना कैफ और फातिमा सना सेख भी अहम किरदार में होंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें