इस साल वैलेंटाइंस डे के ठीक दो हफ्ते पहले जब आमिर खान ने अपना मोबाइल स्विच ऑफ किया तो दावा यही किया गया कि ऐसा वह अपनी निर्माणाधीन फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ के काम पर फोकस करने के लिए कर रहे हैं। लेकिन, आमिर खान को करीब से जानने वाले तभी समझ गए थे कि मामला गड़बड़ है। अपनी फोन लिस्ट में मौजूद लोगों को मिनट टू मिनट जवाब देने वाले आमिर और मोबाइल से दूरी, लोग सोच भी नहीं सकते थे। फिर मसला आया, उनके बेटे जुनैद की लॉन्चिंग का। आमिर खान और आदित्य चोपड़ा पुराने दोस्त हैं। आमिर फिल्म में हों तो आदित्य भी कभी उस फिल्म में दखलंदाजी नहीं करते हैं। लेकिन, बाहर का मामला तो ठीक ठाक रहा पर इस चक्कर में घर का मामला बिगड़ गया।