फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरे परिवार के साथ छुट्टियां बिताने निकले आमिर खान, शादी की सालगिरह पर बनाया ये प्लान

Sun, 27 Dec 2020 10:04 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आमिर खान, किरण राव - फोटो : instagram/cine_rocks
आमिर खान अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाने निकल गए हैं। उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। आमिर के साथ उनकी पत्नी किरण राव, बेटा आजाद राव खान, बेटी इरा खान और भांजे इमरान खान थे। 28 दिसंबर को आमिर खान की 15वीं सालगिरह है। बताया जा रहा है शादी की सालगिरह सेलिब्रेट करने वह निकले हैं।
 
विज्ञापन

2 of 5
आमिर खान, किरण राव - फोटो : instagram/cine_rocks
पैपराजी ने आमिर खान और उनकी पत्नी को कैमरे में कैद किया। आमिर ने क्रीम कलर की टीशर्ट के साथ कैजुअल पैंट्स पहने हुए थे। वहीं किरण राव ग्रे हेयर के साथ अलग ही लुक में दिखीं। उन्होंने भी टीशर्ट और ट्राउजर्स पहने थे।
विज्ञापन

3 of 5
बेटे के साथ आमिर खान - फोटो : instagram/cine_rocks
तस्वीर में आमिर अपने बेटे आजाद का हाथ पकड़े चल रहे हैं। अन्य स्टारकिड्स से अलग आमिर अपने बेटे को मीडिया से दूर ही रखते हैं। वह बहुत कम ही कैमरे के सामने आते हैं।
 

4 of 5
इरा खान, इमरान खान - फोटो : instagram/cine_rocks
परिवार के साथ आमिर खान गुजरात के पोरबंदर एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से वह जूनागढ़ रवाना हुए। आमिर गिर के जंगल भी जाएंगे। जानकारी के मुताबिक, वह यहां दो तीन रुककर जंगल सफारी करेंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आमिर खान - फोटो : instagram/avigowariker
फिल्मों की बात करें तो आमिर खान ने हाल ही में लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग पूरी की है। इसके बाद अब वह गुलशन कुमार की बायोपिक यानी फिल्म मुगल की शूटिंग शुरू करेंगे। हो सकता है कि यह फिल्म अगले साल जून महीने में शुरू हो जाए। शुरुआती दौर में जब इस फिल्म की घोषणा हुई थी उस वक्त फिल्म मुगल में अभिनेता अक्षय कुमार मुख्य भूमिका निभाने वाले थे। बाद में यह फिल्म आमिर खान के पास आई। इसके अलावा आमिर खान के पास निर्माता-निर्देशक नीरज पांडे की बहुप्रतीक्षित विक्रम वेधा की रीमेक है।

शिबानी दांडेकर ने फरहान अख्तर के साथ साझा की रोमांटिक फोटो, ऋतिक रोशन ने किया ये कमेंट
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें