करीना कपूर
- फोटो : insta
रिलीज से पहले दिया जवाब
फिल्म की रिलीज से पहले करीना कपूर ने हेटर्स को जवाब देते हुए कहा था, 'अक्सर कुछ न कुछ होता रहता है, जिस वजह से एक्टर्स को कुछ न कुछ कहा जाता है, इसलिए मैं ट्विटर पर नहीं हूं'। अभिनेत्री ने कहा 'मुझे लगता है यह मेरे लिए नहीं है, बल्कि ये उन लोगों के लिए है जो अपनी भड़ास निकालना चाहते हैं'। इतना ही नहीं करीना ने 2020 में नेपोटिज्म पर बात करते हुए कहा था कि "जनता ने ही नेपोटिज्म को बनाया है। आप स्टार किड्स की फिल्में देखने जा रहे हो इसलिए वे फेमस हो रहे हैं। मत जाओ. आपके ऊपर कोई इन फिल्मों को देखने का दवाब नहीं डाल रहा है।"