बॉलीवुड में 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' के नाम से पहचाने जाने वाले आमिर खान आजकल काफी परेशान हैं। फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' की शूटिंग खत्म करते ही वो फैंस को अपनी अगली फिल्म 'महाभारत' में दिखाई देने वाले हैं।
पढ़ें-इस इंसान से नफरत करती हैं ईशा गुप्ता, वजह बेहद खास
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
दरअसल आमिर खान आजकल अपनी फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' की शूटिंग खत्म करने में लगे हुए हैं। इस फिल्म की शूटिंग खत्म करते ही आमिर को अपनी अगली फिल्म 'महाभारत' की शूटिंग शुरू करनी है। खास बात ये है कि आमिर अपनी अगली फिल्म की शूटिंग शुरू होने से पहले ही कंफ्यूज हो गए हैं।
विज्ञापन
3 of 4
बता दें, फिल्म महाभारत आमिर खान का ड्रीम प्रोजेक्ट है लेकिन अपने इस ड्रीम प्रोजेक्ट 'महाभारत' में अपने रोल को लेकर आमिर थोड़े कंफ्यूज नजर आ रहे हैं। खबरों की मानें तो आमिर समझ नहीं पा रहे हैं कि वो इस फिल्म में कर्ण का किरदार निभाएं या कृष्ण का। कहा जा रहा है कि 'महाभारत' में आमिर का पसंदीदा किरदार कर्ण है।
आमिर खान इस ड्रीम प्रोजेक्ट 'महाभारत' पर पूरे जोश के साथ काम करने के लिए बिल्कुल तैयार हो चुके हैं। खबरों की मानें तो 'महाभारत' फिल्म की कई फ्रेंचाइजी बनाई जाएगी। सभी फ्रेंचाइजी का निर्देशन 'सीक्रेट सुपरस्टार' का निर्देशन करने वाले अद्वैत चंदन करने वाले हैं। बता दें कि 'महाभारत' फिल्म के प्रोड्यूसर आमिर ही होंगे।