फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमिताभ बच्चन को हुआ 650 करोड़ का नुकसान, कारण जान चौंक जाएंगे आप

Mon, 25 Dec 2017 04:08 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
हाल में वर्चुअल करेंसी बिटक्वाइन में आई तेजी से एक्टर अमिताभ बच्चन ने 100 मिलियन डॉलर यानी करीब 640 करोड़ रुपये कमाए थे, लेकिन वर्चुअल करेंसी में गिरावट से उससे भी कम दिनों में उनकी यह रकम डूब गई। विशेषज्ञों के मुताबिक बिटक्वाइन में पिछले कुछ दिनों से हो रही कीमतों की उठापटक आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन

2 of 4
यह बुलबुला खत्म होने से पहले कई और रंग दिखाएगा। इस महीने एक बिटक्वाइन की कीमत 20 हजार डॉलर पहुंची। फिर इसकी कीमत करीब-करीब आधी हो गई। आगे इजाफे का दौर आया तो कीमत 15 हजार डालर पहुंच गई। जहां देश के लाखों लोग बिटक्वाइन में निवेश कर करोड़पति बनने का सपना देख रहे हैं, वहीं बिटक्वाइन में निवेश करने वाले अमिताभ बच्चन देश की पहली बड़ी शख्सियत हैं। उन्होंने तीन-चार साल पहले इस क्रिप्टोकरेंसी में थोड़ा निवेश किया था।
विज्ञापन

3 of 4
वर्चुअल करेंसी बिटकॉइन में भारी उतार चढ़ाव का असर अभिनेता अमिताभ बच्चन पर भी पड़ा है जिनको इसमें निवेश से अचानक हुआ सारा फायदा कुछ ही दिन में लुप्त हो गया। बिटकॉइन में हाल में तेजी के चलते उससे जुड़ी एक गुमनाम सी कंपनी में बच्चन की छोटी हिस्सेदारी को 10 करोड़ डालर से अधिक का जो लाभ हुआ था लेकिन इस वर्चुअल करेंसी की विनिमय दर में पिछले कुछ दिन में आयी गिरावट से वह लाभ उससे भी कहीं तेजी से गायब हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उनका यह नुकसान 650 करोड़ का बताया जा रहा है।
विज्ञापन

4 of 4
हैदराबाद की कंपनी स्टेंपेड कैपिटल ने एक नियामकीय सूचना में बच्चन को एक अपना व्यक्तिगत गैर प्रवर्तक शेयरधारक बताया था जिनकी कंपनी में 2.38 प्रतिशत हिस्सेदारी पिछली तिमाही के आखिर में थी। स्टेंपेडे ने हाल ही में अपनी एक अनुषंगी लोंगफिन कोर्प को अमेरिका के नैस्डेक एक्सचेंज में सूचीबद्ध करवाया। लोंगफिन 37 करोड़ डालर बाजार पूंजीकरण के साथ पिछले सप्ताह नैस्डेक में सूचीबद्ध हुई। स्टेंपेडे की लोंगफिन में 37.14 प्रतिशत हिस्सेदारी है। इस तरह से बच्चन जिनके पास स्टेंपेडे में 2.38 प्रतिशत हिस्सेदारी है इस अमेरिका में सूचीबद्ध कंपनी में अप्रत्यक्ष लाभान्वित बन गए हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें