बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान इन दिनों अपनी फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। दरअसल, एक्टर की ये फिल्म अपनी रिलीज से पहले ही विवादों में घिरी हुई थी। ऐसे में भारी विरोध के बीच रिलीज हुई इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर शुरू से ही प्रदर्शन काफी खराब रहा था। इसी बीच अब यह फिल्म फ्लॉप होती नजर आ रही है। आमिर की यह फिल्म इस साल बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक थी। हालांकि, फिल्म अपने बायकॉट के चलते बुरी तरह प्रभावित हुई है। यह पहली बार नहीं है जब आमिर की कोई फिल्म इस तरह फ्लॉप हुई है। अपने करियर में उन्होंने कई फ्लॉप फिल्में दी हैं। आइए जानते हैं आमिर खान की फ्लॉप फिल्मों के बारे में-