फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान-शाहरुख और रणवीर को पीछे छोड़ बॉक्स ऑफिस के 'बाहुबली' बने आमिर, ये रहा सबूत

Tue, 06 Feb 2018 12:56 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट यानि आमिर खान हमेशा ही ऐसी फिल्में बनाते हैं जो देश में ही नहीं बल्कि विदेश में भी हर रिकॉर्ड तोड़ देती है। उनकी फिल्मों को काफी पसंद किया जाता है। '3 इडियट्स', 'पीके', 'दंगल' आमिर खान की ऐसी फिल्में हैं जिन्होंने देश में ही नहीं बल्कि ओवरसीज में भी ताबड़तोड़ कमाई की है। अब इस लिस्ट में फिल्म 'सीक्रेट सुपरस्टार' का नाम भी जोड़ दिया गया है। 
विज्ञापन

2 of 4
यह फिल्म इन दिनों चीन के बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन कर रही है। रमेश बाला के ट्वीट के मुताबिक आमिर खान की दो फिल्मों 'दंगल' और 'सीक्रेट सुपरस्टार' ने मिलकर 100 मिलियन डॉलर यानी 643 करोड़ रुपये का ओवरसीज कारोबार किया है। वह एक ऐसे भारतीय एक्टर साबित हुए हैं जिनकी फिल्मों ने यह रिकॉर्डतोड़ आंकड़ा पार किया है। बॉलीवुड के दिग्गज  सुपरस्टार जैसे सलमान खान, शाहरुख खान यहां तक की रजनीकांत भी अब तक ऐसा कोई रिकॉर्ड नहीं बना पाए हैं।
 

 
विज्ञापन

3 of 4
आपको बता दें कि 3 सप्ताह पहले यानी 19 जनवरी 2018 को फिल्म 'सीक्रेट सुपरस्टार' को चीन में रिलीज किया गया था। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के ट्वीट के मुताबिक 4 फरवरी 2018 तक फिल्म ने 584 करोड़ रुपये बटोर लिए हैं। फिल्म लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही है।
 


 
विज्ञापन

4 of 4
गौरतलब है कि 19 अक्टूबर 2018 को फिल्म 'सीक्रेट सुपरस्टार' रिलीज हुई थी। यह फिल्म एक लड़की की सिंगिंग सुपरस्टार बनने की कहानी है। फिल्म में जायरा वसीम लीड एक्ट्रेस हैं जबकि आमिर खान ने सपोर्टिंग किरदार निभाया है। फिल्म ने भारत में करीब 62 करोड़ रुपये का कारोबार किया था जबकि इसका ओवरसीज कलेक्शन 40 करोड़ रुपये से अधिक का है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें