'पद्मावत' फिल्म की धमाकेदार कमाई के बाद दीपिका पादुकोण अपने अगले प्रोजेक्ट पर फोकस कर रही हैं। खबरों की मानें तो वह अगली फिल्म में लेडी डॉन का किरदार निभाएंगी। टेलीग्राफ के मुताबिक दीपिका पादुकोण ने फिल्म पर बात करते हुए बताया, ‘यह रोल एक गैंगस्टर सपना दीदी का है।