Aamir Khan
पिछले कई सालों से आमिर खान महाभारत पर फिल्म बनाने की इच्छा जाहिर करते रहे हैं। महाभारत में वह कृष्ण का किरदार निभाना चाहते हैं लेकिन इतने बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने से आमिर को डर भी लगता है। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि, 'वह अपने रोल के साथ पूरा न्याय करना चाहते हैं। महाभारत में कृष्ण के रोल के लिए उन्हें काफी मेहनत करनी पड़ेगी। इस वजह से वह इस प्रोजेक्ट पर गंभीरता से सोच रहे हैं'।