फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबानी के ड्रीम प्रोजेक्ट में जुटे आमिर खान, 'महाभारत' करेंगे छोड़कर 'सारे जहां से अच्छा'

Wed, 28 Nov 2018 03:28 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
aamir khan
इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' की आलोचनाओं का सामना कर रहे अभिनेता आमिर खान अब अपने ड्रीम प्रोजेक्ट माहाभारत पर काम शुरू कर देंगे। इस प्रोजेक्ट के चलते आमिर ने राकेश शर्मा की बायोपिक जो 'सारे जहां से अच्छा' के नाम से बन रही थीं, उसके लिए इनकार कर दिया था। अब शाहरुख खान उसमें लीड रोल निभा रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Aamir Khan - फोटो : Twitter
हालांकि कुछ समय पहले यह भी सुनने में आया था कि, आमिर अब अंबानी के प्रोजेक्ट पर काम नहीं करेंगे। लेकिन सोमवार को मुंबई में हुई स्क्रिप्ट राइटर्स की कांफ्रेंस में लेखक अंजुम रजबअली ने जब इस बात का संकेत दिया कि आमिर ने महाभारत पर काम करने की वजह से राकेश शर्मा की बायोपिक में काम करने से मना कर दिया है।
विज्ञापन

3 of 5
aamir khan
एक बार फिर से आमिर की महाभारत को लेकर बातें होने लगी हैं। वहीं आपको बता दें कि आमिर के इस प्रोजेक्ट पर बिजनेस टाईकून मुकेश अंबानी निवेश करेंगे। मुकेश अंबानी ने एक हजार करोड़ रुपए के इस प्रोजेक्ट में निवेश करने का फैसला लिया है। हालांकि अंबानी की तरफ से इसको लेकर आधिकारिक घोषणा अभी तक नहीं की गई है।

4 of 5
aamir khan
आमिर खान हॉलीवुड की हिट सीरीज़ 'गेम ऑफ थ्रोन्स' की तर्ज पर इस फिल्म पर काम करेंगे। वहीं आमिर देश के पहले अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा के जीवन पर बनने वाली फिल्म में अब काम नहीं करेंगे। दरअसल आमिर आने वाले 10 साल तक महाभारत पर काम करना चाहते हैं, जिसमें महाभारत की कहानियों को पांच भागों के जरिए दिखाया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
aamir khan
आमिर महाभारत को प्रोड्यूस करेंगे वहीं इस सीरीज की पहली फिल्म का निर्देशन अद्धैत चंदन कर सकते हैं।अद्धैत ने सीक्रेट सुपरस्टार का डायरेक्शन किया था। वहीं सुनने में आ रहा है कि आमिर फिल्म में कृष्ण के किरदार निभाते हुए दिखाई दे सकते हैं। हालांकि फिल्म की स्टारकास्ट को लेकर अभी तक कोई खुलासा नहीं हुआ है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें