फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ira Khan: आमिर खान की बेटी इरा खान ने मनाया मंगेतर नुपुर का जन्मदिन, सोशल मीडिया पर लुटाया प्यार

Tue, 18 Oct 2022 08:52 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
इरा खान, नुपुर शिखरे - फोटो : Instagram
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की बेटी इरा खान किसी न किसी वजह से लाइमलाइट में बनी रहती हैं। हाल ही में इरा ने अपने बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे के साथ सगाई की है और आज अपने मंगेतर का जन्मदिन मनाया। इरा ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर कर क्यूट अंदाज में नुपुर को जन्मदिन की बधाई दी। इरा की इंस्टाग्राम स्टोरी में वह नुपुर के साथ जन्मदिन मनाती नजर आ रही हैं। इसके साथ ही दोनों मिलकर केक कट करते हैं।
विज्ञापन

2 of 4
इरा खान, नुपुर शिखरे - फोटो : सोशल मीडिया
इरा खान की बर्थडे पोस्ट को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए नुपुर शिखरे ने हार्ट इमोजी बनाए हैं। इसके साथ ही इरा ने नुपुर की एक और तस्वीर साझा की है, जिसमें उनके चेहरे पर पूरा केक लगा हुआ है। इसके साथ कैप्शन में लिखा था, उफ। वहीं इरा ने एक और स्टोरी शेयर कर लिखा, आज मेरे मंगेतर का जन्मदिन है। 

Vaishali Takkar: दुनिया को अलविदा कहते हुए किसी की जिंदगी रोशन कर गईं वैशाली, परिवार ने पूरी की अंतिम इच्छा


 
विज्ञापन

3 of 4
इरा खान, नुपुर शिखरे - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, इरा खान को उनके लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे ने बड़े ही फिल्मी अंदाज में प्रपोज किया था, जिसकी झलक इरा ने अपने इंस्टाग्राम पर साझा की थी। दोनों किसी स्पोर्ट्स इवेंट में मौजूद थे, जहां नुपुर आते हैं और बेहद रोमांटिक तरीके से घुटनों के बल बैठकर इरा को प्रपोज करते हैं। इरा की खुशी का ठिकाना नहीं रहता और वह झट से हां कर देती हैं। इसके बाद नुपुर उन्हें अंगूठी पहनाते हैं और दोनों किस करते हैं।

Tanaav: कश्मीर के हालातों को दिखाती ‘तनाव’ का टीजर जारी, जानें कब रिलीज होगा इस्राइली सीरीज का हिंदी रीमेक

विज्ञापन

4 of 4
इरा खान, नुपुर शिखरे - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि इरा खान और नुपुर शिखरे काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। कपल ने 2020 में अपने रिश्ते को पब्लिक किया था और दोनों अक्सर ही एक-दूसरे की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर साझा करते रहते हैं। इरा आमिर और उनकी पूर्व पत्नी रीना दत्ता की बेटी हैं। रीना से तलाक के बाद आमिर ने किरण से शादी की और 2011 में सरोगेसी के जरिए उनके बेटे आजाद का जन्म हुआ। वहीं, उनकी पहली शादी से बेटी इरा और एक बेटा जुनैद है।

Movie Release This Week: सिनेमाघरों में इस हफ्ते रहेगा साउथ का राज, हिंदी में नहीं रिलीज हो रही कोई बड़ी फिल्म
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें